भीषण सड़क हादसा; 48 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, 15 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

महाराष्ट्र के नासिक से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां 48 सवारियां भरकर प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही बस खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि, बस करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरी है। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि अन्य को मामुली चोटें आई हैं। बता दें कि, हादसे में जान गवाने वाले सभी यात्री मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नासिक-सूरत हाईवे पर घटी है। दरअसल, यहां एक बस नासिक के सावतपुरा घाट से होते हुए सूरत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान नासिक-गुजरात पर बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे का शिकार हुए लोगों का रेस्क्यू कर पहले सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमारटम के लिए भेजा है।

द्वारका जा रहे थे एमपी के श्रद्धालु…

भीषण सड़क हादसे को लेकर जानकारी देते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर घटी है। जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस अवरोधक को तोड़कर खाई में गिर गए, जिसमें अबतक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 लोगों की हालत नाजुक है। उन्हें अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

एमपी के 3 जिलों से तीर्थयात्रा पर निकले थे श्रद्धालु…

हादसे की जांच में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करने के बाद अलग अलग संसाधनों से महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर पहुंचे थे। यहां से 48 तीर्थयात्री बस में सवार होकर गुजरात के द्वारका जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बस हादसे का शिकरा हो गई। जानकारी ये भी सामने आई है कि, ये तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से यात्रा पर निकले थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000