चतरा में नक्सलियों ने सामाजिक कार्यकर्ता की अपहरण के बाद की हत्या, जंगल से मिला शव

चतरा। झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने रविवार को विष्णु साव नामक एक शख्स का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी। उनका शव लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के पास जंगल से बरामद किया गया है।

अपहरण के बाद सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या…

वारदात को लेकर इलाके में दहशत है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची है। बताया गया कि लेंबुआ गांव के रहने वाले विष्णु साव की पहचान इलाके में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में थी। वह आजीविका के लिए खेती और पशुपालन से जुड़े थे। रविवार की सुबह वह मवेशियों को लेकर जंगल जा रहे थे, तब नक्सलियों के एक हथियारबंद दस्ते ने उनका अपहरण कर लिया।

पुलिस मुखबिरी करने के संदेह में हत्या की आशंका…

इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। कुछ घंटों बाद उनका शव जंगल में पड़े होने की सूचना मिली। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुलिस की मुखबिरी करने के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस…

सूचना मिलते ही चतरा के एसपी विकास पांडेय, चतरा के एसडीपीओ संदीप सुमन और टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है। चतरा जिले में पिछले दो वर्षों से पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की दबिश से बौखलाए नक्सली…

अक्टूबर, 2024 में चतरा जिले के गनियातोरी जंगल में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और ईश्वर को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। बीते छह महीने के दौरान जिले में कई नक्सली गिरफ्तार भी किए गए हैं। पुलिस की लगातार दबिश से नक्सली बौखलाए हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000