समलैंगिक विवाह का नया मामला आया सामने “गर्लफ्रेंड संग गायब हुई दुल्हन” शादी को रह गए थे कुछ दिन

तरनतारन में शादी तय होने से पहले लखविंदर कौर अपनी सहेली सुनीता के साथ घर से भाग गई। सुनीता समलैंगिक विवाह करना चाहती थी। परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां बालिग हैं। मामले की जांच महिला अधिकारी कर रही हैं और कानूनी राय ली जा रही है।

समलैंगिक विवाह को भले ही कानून की नजर में मान्यता मिल चुकी हो, लेकिन समाज की सोच अब भी पूरी तरह बदल नहीं पाई है। पंजाब के तरनतारन से सामने आया इसी तरह का एक मामला इस वक्त सुर्खियों में है। यहां एक दुल्हन अपनी शादी से ठीक 14 दिन पहले भाग गई। वो भी एक लड़की के साथ, जो कि उसकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मुरादपुरा क्षेत्र में रहने वाली मजदूर परिवार की बेटी लखविंदर कौर की शादी 14 जनवरी को तय थी। खडूर साहिब निवासी युवक से उसकी सगाई हो चुकी थी. परिवार ने शादी की तैयारियां लगभग पूरी कर ली थीं। कन्यादान से लेकर दहेज का सामान तक, सब कुछ कर्ज लेकर जुटाया गया था। शादी के कार्ड तक छपने के लिए दे दिए गए थे। घर में उत्साह और उम्मीदों का माहौल था।

इसी बीच लखविंदर कौर की सहेली सुनीता ने ऐसा ऐलान किया, जिसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया। सुनीता, जो खुद को राटा नाम से बुलाती थी और लड़कों जैसा पहनावा अपनाती थी, उसने साफ कहा कि लखविंदर की शादी नहीं होने देगी। उसका दावा था कि वो और लखविंदर एक-दूसरे से प्यार करती हैं और समलैंगिक विवाह करेंगी। शुरुआत में लखविंदर की मां मनजीत कौर ने इसे महज दोस्ती की बात समझकर नजरअंदाज कर दिया।

24 दिसंबर को गायब हो गईं दोनों

लेकिन 24 दिसंबर की सुबह सब कुछ बदल गया। सुबह करीब 10 बजे सुनीता, लखविंदर कौर को अपने साथ ले गई और दोनों अचानक घर से गायब हो गईं। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बेटी के लापता होने से जहां मां-बाप की चिंता बढ़ी, वहीं समाज में परिवार की बदनामी का डर भी सताने लगा।

मनजीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सुनीता ने साजिश के तहत अपने स्वजनों के साथ मिलकर लखविंदर को बहला-फुसलाकर भगा लिया। उनका कहना है कि बेटी की शादी टूटने से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और वे न्याय की गुहार लगा रही हैं।

मामले में क्या बोले डीएसपी?

पुलिस के मुताबिक, मामला फिलहाल जांच के दायरे में है. सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि थाना सिटी में शिकायत प्राप्त हुई है और जांच एक महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है।  डीएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों लड़कियां बालिग हैं, फिर भी पूरे मामले में कानूनी पहलुओं पर राय ली जा रही है।

यह मामला केवल दो लड़कियों के रिश्ते का नहीं, बल्कि उस समाज की सोच का आईना है, जो कानून और परंपरा के बीच अब भी उलझा हुआ है। जांच के नतीजे क्या होंगे, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समलैंगिक रिश्तों को लेकर समाज की असहजता को उजागर कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000