मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती हुई 5 कारों पर पलटा कंटेनर, 2 की मौत, 4 घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। एक कंटेनर के पलट जाने और 5 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस घटना में 2 लोगों की जान चली गई है। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत काम चल रहा है। मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हुई यह घटना पुणे से मुंबई जाते वक्त 35 किलोमीटर दूर हुआ। घायलों में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर मुंबई जाने वाली लेन को छोड़कर पुणे जाने वाली लेन पर पलट गया, जिसके बाद भीषण दुर्घटना हुई।

बताया जा रहा है कि कंटेनर एमएच 46 एआर 0181 सोमवार सुबह करीब 9 बजे पुणे से मुंबई जा रहा था। आगे बढ़ते समय किमी 35 के पास पहुंचने पर कंटेनर बेकाबू होकर मुंबई लेन छोड़कर पुणे लेन पर आ गया और पलट गया। इस हादसे में पांच कारों चपेट में आईं। कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में सवार 1 महिला और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एमजीएम अस्पताल कामोठे में भर्ती कराया गया है। मुंबई-पुणे एक्प्रेसवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सोमवार को हुआ हादसा इतना बड़ा था कि कारों की स्थिति देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आलम यह है कि उनके मलबे को देखकर यह पहचान पाना भी मुश्किल है कि कारें कौन सी हैं।

 

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000