बिहार के रोहतास में तिरपाल ढकी खड़ी गाड़ी का लखनऊ में कट गया चालान, मैसेज आते ही मालिक के उड़े होश

सासाराम। बिहार के रोहतास से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक किसान को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ट्रैफिक चालान का मैसेज मिला। हैरानी की बात ये है कि उनकी हार्वेस्टर गाड़ी बिहार में ही खड़ी थी। यह घटना 15 जनवरी 2025 की है। चालान की राशि 5 हजार रुपये है। किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जहां लोगों को दूसरे राज्यों में बिना गए गाड़ियों के चालान मिल रहे हैं।

हार्वेस्टर गाड़ी का कटा चालान…

जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के काराकाट के रहने वाले रामबचन सिंह के बेटे परमेंद्र सिंह के साथ ये अजीबोगरीब घटना घटी। उनकी हार्वेस्टर गाड़ी ( BR 24 GC 8388 ) है, उनके घर के बाहर तिरपाल से ढकी हुई खड़ी थी। अचानक उन्हें 5 हजार रुपये के ई-चालान का मैसेज मिला। चालान लखनऊ शहर का था। परमेंद्र सिंह को लगा जैसे किसी ने मजाक किया हो। लेकिन मैसेज देखकर वो समझ गए कि मामला गंभीर है।

थाने में लिखित शिकायत…

जानकारी के मुताबिक, किसी ट्रक की फोटो खींचकर परमेंद्र सिंह की हार्वेस्टर का चालान काट दिया गया। यह ट्रक बनारस से लखनऊ के बीच कहीं था। इस गड़बड़ी से परेशान परमेंद्र सिंह ने काराकाट थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

क्या बोले थाना प्रभारी…

काराकाट थाने के अपर थानाध्यक्ष रवि भूषण कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है। लोरीबांध निवासी परमेंद्र सिंह ने बताया है कि उनकी हार्वेस्टर घर के बाहर खड़ी थी। 15 जनवरी 2025 को दोपहर 1:45 बजे उनकी गाड़ी का चालान कट गया। चालान भी बिहार में न होकर लखनऊ शहर का है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000