महेंद्रगढ़ हादसे के बाद जागा प्रशासन, अब 48 घंटे में होगी 2600 स्कूल बसों की जांच

महेंद्रगढ़ में हुए हादसे के बाद अब जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। शनिवार सुबह से ही गुड़गांव के निजी स्कूलों की बसों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान जो बसें सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन नहीं करती मिली तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। जिला उपायुक्त ने 500 स्कूलों की 2600 से ज्यादा बसों की जांच करने के लिए पांच स्थान निर्धारित की हैं। इसमें तीन स्थान गुड़गांव शहर में है जबकि एक पटौदी व एक सोहना में स्थान निश्चित किया गया है। जिला उपायुक्त की मानें तो यह 2600 बसें वह है जो प्रशासन के पास स्कूल बस के रूप में रजिस्टर्ड हैं, जबकि कई बसें ऐसी हैं, जो सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन करते हुए ऑन स्कूल ड्यूटी लगाई गई हैं। इनमें से किसी भी बस में अगर कमी पाई जाती है तो बस को वहीं जब्त किया जाएगा। जिला उपायुक्त निशांत यादव ने बताया कि सोमवार से गुड़गांव की सड़कों पर स्कूल बसों की जांच की जाएगी।

स्कूलों के पास परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम बनाकर तैनात की जाएगी। यह टीम उन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो नियमों को दरकिनार कर स्कूल में बच्चों को लेकर आते हैं। जिन स्कूलों के छात्र इन वाहनों में आते मिले उन स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए संबंधित विभाग से लिखा जाएगा। जिला उपायुक्त ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि ईद की छुट्टी होने के बावजूद भी कुछ स्कूलों द्वारा बच्चों को स्कूल बुलाया गया है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगने के साथ ही सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार छुट्टी करना सुनिश्चित करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे के बाद जिला प्रशासन सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर हरकत में आया है और कार्रवाई करने की बात कही है। इस वर्ष अब तक जिले में 195 स्कूल बसों की जांच की गई है जिसमें से 150 बसें नियमों की उल्लंघना करती मिली हैं, जिन पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल की बस पलटने छह बच्चों की मौत हो थी। उस स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन लोगों को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार भी किया गया है। ड्राइवर कथित तौर पर बस के पेड़ से टकराने से ठीक पहले कूद गया था। उसे भी स्कूल के सचिव के साथ हिरासत में ले लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ड्राइवर के मेडिकल परीक्षण में पुष्टि हुई है कि उसके खून में शराब मौजूद थी। दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए 14 छात्रों को छुट्टी दे दी गई है।

ईद के दिन क्यों खुला था स्कूल…

जी.एल. पब्लिक स्कूल के कक्षा 4 से 10 तक के छात्र गुरुवार को स्कूल जा रहे थे, तभी उन्हें लेकर जा रही बस एक पेड़ से टकराकर पलट गई। दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि बस का फिटनेस सर्टिफिकेट छह साल पहले यानी कि साल-2018 में ही समाप्त हो गया था। इस मामले में राज्य सड़क परिवहन के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं ईद की छुट्टी के दिन स्कूल क्यों चल रहा था, ये भी बड़ा सवाल है। राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि इस मामले की भी जांच की जा रही है कि ईद के दिन स्कूल में कक्षाएं क्यों चल रही थीं। स्कूल को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और इसके अलावा, निजी स्कूलों से स्व-शपथ पत्र लिया है। स्कूलों को एक हलफनामा देना होगा कि उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले परिवहन वाहन परिवहन नियमों का पालन कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000