सत्तापक्ष के नेताओं के बाद अब सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने प्रतापगढ़ के सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ खोला मोर्चा

 

प्रतापगढ़ जिले का दुर्भाग्य है कि योगी राज में अंगद सरीखे पाँव जमाकर भ्रष्ट सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग में मचा रखी है,लूट...
कोरोना संक्रमण काल में जगलर सीएमओ डॉ AK श्रीवास्तव मार खाने की स्थिति भांपते ही करने लगते थे,अनुनय-विनय…
सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव पर जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार किये जाने की भी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया है। बता दें कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक स्थान पर तीन साल से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके स्थान से हटाये जाने का निर्देश दिया है। सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रतापगढ़ जनपद में लगातार तीन वर्षों से तैनात सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग में ऐसी लूट और भ्रष्टाचार का खेल खेलना शुरू किया कि सत्ताधारी दल के छुट भईया नेताओं की शिकायत भी उसे प्रतापगढ़ से हटा न सकी। वजह बड़े नेताओं को उनका हिस्सा बड़ी ईमानदारी के साथ पहुँचा देना रहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जिला प्रशासन तक सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव आवश्यकतानुसार सभी को तेल पानी भी लगाने में पीछे नहीं रहे। सौ-सौ जूते खाकर तमाशा घुसकर देखने वाली कहावत को प्रतापगढ़ के सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव चरितार्थ कर रहे हैं।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व मंत्री मोती सिंह और सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता सहित अन्य जिले के प्रभावशाली नेताओं से जुगलबंदी करके सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव प्रतापगढ़ जनपद से लगभग 50 करोड़ रुपये का खेल करके हजम कर चुके हैं और वो डकार भी नहीं लिए। बिना रिश्वत लिए किसी भी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं होती। यही नहीं प्रतापगढ़ का सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव इतना बद्तामीज और निरंकुश है कि वह सत्ताधारी दलों के अतिरिक्त अन्य दलों के जनप्रतिनिधियों से बहुत ही अशिष्टता के साथ पेश आते हैं। ऐसे में भला आम गरीब जनमानस से कैसा होता होगा उनका वर्ताव ? आखिर किसके सह पर तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी जनपद में वे बने हुए हैं। अस्पताल में कार्य कर रहे संविदा कर्मियों से भी रिन्यूअल के नाम पर सीएमओ डॉ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव लेते हैं। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी व उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य विभाग मंत्री बृजेश पाठक जी से आग्रह करूंगा कि ऐसे अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000