बिहार चुनाव: सियासी चहेरो के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के जंग में उतरे भारतीय जगत कला के महारथी

बिहार विधानसभा चुनाव में चुनावी नारों, वादों और आरोपों के बीच कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो चर्चा में हैं। ये चर्चा सियासत की वजह से नहीं बल्कि उन चेहरों की वजह है। वो चेहरे जो कल तक कला और ग्लैमर जगत में चमके थे, वो अब सियासी हो गए हैं। इस चुनाव में कुछ ऐसे चेहरे भी मैदान में हैं जो खुद ग्लैमर जगत से नहीं जुड़े, लेकिन उनका संबंध इससे है। क्योंकि उनके परिवार का कोई चेहरा इसका हिस्सा है या रहा है।

मैथिली ठाकुर: इस सूची में पहला नाम है लोक गायिका मैथिली ठाकुर का। 25 साल की मैथिली बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। मैथली को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। उनका जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में एक संगीतकार परिवार में हुआ। उन्होंने 2011 में महज 11 साल की उम्र में संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और तब से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। 2021 में संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ से मैथली सम्मानित हो चुकी हैं। उन्होंने मैथिली और भोजपुरी में कई लोकगीत गाए हैं।

खेसारी लाल यादव: छपरा विधानसभा सीट से राजद ने इस बार शत्रुघन यादव को टिकट दिया। शत्रुघन यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार हैं। जिन्हें लोग खेसारी लाल यादव के नाम से जानते हैं। गायक, अभिनेता, निर्माता, निर्देशक के तौर पर काम करने के बाद अब खेसारी लाल यादव विधायक बनने की कोशिश में लगे हुए हैं। सारण के रहने वाले खेसारी लाल यादव को राजद ने यहां की छपरा सीट से टिकट दिया है। हालांकि, खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा देवी के लिए टिकट मांगा था। चंदा को टिकट मिल गया था, लेकिन अंतिम वक्त में खेसारी को मैदान में उतारा गया। खेसारी के लिए उनकी पत्नी में जोरशोर से प्रचार में जुटी हुई हैं।

रितेश पांडे: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक रितेश पांडे जनसुराज से टिकट पर मैदान में हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी ने रितेश को रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। 34 साल के रितेश ने एक दशक में कई हिट गाने दिए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनका जन्म सासाराम में हुआ है। 

ग्लैमर जगत से जुड़ा इन चेहरों का परिवार 

अजीत शर्माकांग्रेस विधायक अजीत शर्मा एक बार फिर भागलपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। शर्मा इस सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। 2014 में हुए उपचुनाव में उन्हें भागलपुर सीट पर पहली बार जीत मिली थी। ग्लैमर जगत से उनके रिश्ते की बात करें तो वे बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता हैं

ज्योति सिंह: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। इन दिनों ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों रहा। दरअसल, ज्योति अपने पति पवन सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित घर पहुंचीं थीं। यहां आकर उन्होंने कहा कि उन्हें घर में जाने नहीं दिया जा रहा है और उनके लिए पुलिस बुलवाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उन्हें रोते हुए देखा गया। इसके बाद भाजपा की सदस्यता ले चुके पवन सिंह की पत्नी काराकट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतर गईं

नीरज सिंह बबलू: छातापुर सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके नीरज सिंह बबलू एक बार फिर यहां से मैदान में हैं। नीरज को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। नीरज दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं। 

दिव्या गौतम: पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट से दिव्या गौतम चुनावी मैदान में हैं। दिव्या यहां से भाकपा (माले) के टिकट पर मैदान में हैं। बिहार में उतरे वाम दलों के उम्मीदवारों में दिव्या इकलौती महिला हैं। नीरज सिंह बबलू की तरह ही दिव्या भी दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की रिश्तेदार हैं।

दिव्या उनकी ममेरी बहन हैं।बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसे चेहरे भी किस्मत आजमा रहे हैं जिनकी पहचान कला और फिल्म जगत से है। वहीं, फिल्मी दुनिया से जुड़े कुछ चेहरों के परिवार वाले भी इस चुनावी समर में नजर आ रहे हैं। आइये इन सभी के बारे में जानते हैं

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000