अमेठी पुलिस को मिली सफलता:अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा प्रतापगढ़ के तांत्रिक की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अमेठी में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा तांत्रिक की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा। बैन से सवार होकर चार आरोपियों ने तांत्रिक,की नृशंस हत्या कर सिर कुएं में तो धड़ नहर में फेंका -एसपी अमेठी। अमेठी में 4 दिन पहले हुए तांत्रिक विजय सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, मृतक के कपड़े, ईंटें समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों ने गड़ासे से तांत्रिक का शव धड़ से अलग कर दिया था। सिर को ईंटों से बांधकर कुएं में फेंका। धड़ को नाले में डाल दिया। पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया- मैं और मेरी मां तांत्रिक से झाड़-फूंक करा रहे थे। बहुत पैसे खर्च हो गए, लेकिन तबीयत बिगड़ती चली गई। तांत्रिक लगातार पैसे मांग रहा था, न देने पर जिन्न छोड़ने की धमकी दी। इसी से परेशान होकर बहाने से उसे बुलाकर मार डाला। मामला जायस थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला…

8 जनवरी की सुबह जायस थाना क्षेत्र के मोजमगंज पुल के पास प्रतापगढ़ निवासी व्यवसायी और तांत्रिक विजय सिंह का सिर कटा शव नाले के किनारे मिला था। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की 4 टीमें हत्यारों की तलाश में लगाई गई थीं। पुलिस ने जांच शुरू की तो 4 लोगों के नाम सामने आए।

मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली। इसी आधार पर घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी राजन सोनकर उर्फ निरहू, सौरभ सोनकर, प्रदीप उर्फ तूफानी सोनकर और अजय सोनकर को गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपी जायस कस्बे के मोहल्ला गोरियाना के रहने वाले हैं।

झाड़-फूंक और पैसों के विवाद में रची साजिश

पूछताछ में मुख्य आरोपी राजन सोनकर उर्फ निरहू ने बताया- वह और उसकी मां तांत्रिक विजय सिंह से झाड़-फूंक कराते थे। झाड़-फूंक के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी, साथ ही काफी पैसा भी खर्च हो गया। इसके बावजूद तांत्रिक द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।

भूत छोड़ने की धमकी दी

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया- मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। जिन्न-भूत छोड़ने की धमकी दी। हत्या की योजना बनाई। राजन के अनुसार, पैसे देने से मना करने पर विजय सिंह ने उस पर जिन्न-भूत छोड़ने की धमकी दी, जिससे परेशान होकर उसने अपने साथियों सौरभ, प्रदीप और अजय के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 7 जनवरी की रात एक ओमनी वैन किराए पर ली। शाम को जायस रेलवे स्टेशन रोड पर राजन की मुलाकात विजय सिंह से हुई।

आरोपी बैन से सवार होकर निकले

बातचीत के दौरान विजय सिंह ने देवा शरीफ चलने की बात कही, जिस पर राजन तैयार हो गया। रात करीब 10 बजे सभी आरोपी वैन में सवार होकर निकले और योजना के तहत मोजमगंज पुल के पास पहुंचे। वहां गाड़ी में रखे गंडासे से हमला कर विजय सिंह की गर्दन धड़ से अलग कर दी।
धड नाले में यो सिर कुएं में फेका। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने धड़ को नाले में फेंक दिया, जबकि सिर को बोरी में ईंटों के साथ भरकर अपने घर के पास गदहिया तालाब के पास पुराने कुएं में डाल दिया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया- मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000