उमेश पाल हत्याकांड जेल का एक और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, माफिया डॉन अतीक के गुर्गों की अशरफ से मुलाकात करवाने का आरोप

बरेली। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को पीलीभीत जेल में तैनात सिपाही मनोज गौड़ को गिरफ्तार किया है। मनोज पर आरोप है कि वह नियमों की धज्जियां हुए बिना आईडी प्रूफ माफिया डॉन अतीक अहमद के भाई अशरफ से अतीक गैंग के गुर्गों की मुलाकात करवाता था। बता दें कि इस मामले में अभी तक दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते एक महीने से मनोज गौड़, जिला जेल पीलीभीत में तैनात था। पुलिस ने बयान देने के बहाने बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। मनोज गौड़ पर आरोप है कि उसने सिपाही शिवहरि अवस्थी के साथ मिलकर अशरफ के गुर्गों को नियमों की धज्जियां उड़ाकर मिलवाया था। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम अब अशरफ के गुर्गो की मुलाकात के दौरान तैनात जेलकर्मियों का डाटा खंगाल रही है, जांच में मनोज के खिलाफ एस‌आईटी को पर्याप्त सबूत मिले थे। जिसके बाद बयान के बहाने मनोज को बरेली बुलाकर एसआइटी ने गिरफ्तार किया है। जेल मुख्यालय ने 11 फरवरी से 24 फरवरी के बीच की फुटेज बरेली पुलिस को सौंपी है।

पुलिस की पहुंच से आरोपी दूर…

बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल उर्फ कृष्ण कुमार हत्याकांड हुए दो 15 दिन से भी अधिक हो चुका है।मगर उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े पांच आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित माफिया डॉन पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद समेत पांच शूटर, बमबाज गुड्डू मुस्लिम पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है।फरार शूटरों को गिरफ्तारी करने में पुलिस और एसटीएफ की टीम नाकाम साबित हो रही है।

नेपाल में किसी सुरक्षित जगह छिपे होने की आशंका…

उमेश पाल हत्याकांड हुए 15 दिन से अधिक हो चुका है।अब कहा जा रहा है कि माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद समेत बमबाज गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान बहुत ही सुरक्षित जगह पहुंच चुके हैं।साबिर के बारे में तो अभी प्रयागराज के आसपास ही होने की आशंका है। मगर असद के बारे में अनुमान है कि वह बिहार होते हुए नेपाल में किसी सुरक्षित जगह पहुंच गया है।जहां से असद के बारे में पता लगाना कठिन है।

साबरमती में छिपे होने की आशंका…

अहमदाबाद के साबरमती में भी माफिया डॉन अतीक अहमद के कुछ गुर्गों के छिपे होने की आशंका जताई गई है। साबरमती जेल में अतीक से भी पुलिस टीम पूछताछ कर सकती है। एसटीएफ ने गुजरात पुलिस से भी शूटरों की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक साबरमती जेल में माफिया डॉन अतीक को निरुद्ध किए जाने के बाद अतीक का खास गुर्गा आसिफ उर्फ मल्ली अपने कई साथियों के साथ गुजरात पहुंचा था।आसिफ साबरमती जेल के पास ही एक अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रहता था। वहां कई गुर्गो का आना-जाना होता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000