इंस्टाग्राम पर युवक से की दोस्ती, फिरौती के लिए दोस्त के घर बुलाया और तकिये से मुंह दबाकर कर दी हत्या

मुरैना। मुरैना जिले के दिमनी थाने में एक युवती ने अपने प्रेमी को दोस्त के घर बुलाया और ब्लैकमेल करने की धमकी देते हुए पैसों की डिमांड करने लगी। प्रेमी ने पैसे नहीं दिए तो युवती ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। और फिर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पांच दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए सभी तीन आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

दिमनी थाना पुलिस को बड़ागांव नहर के पास पानी में मिला था युवक का शव…

एसपी समीर सौरभ ने बताया “15 दिसंबर की सुबह दिमनी थाना पुलिस को बड़ागांव नहर के पास पानी में एक युवक का शव मिला था। शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान अभिषेक लोधी निवासी पददू पुरा पोरसा के रूप में हुई। पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक ग्वालियर में रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के हाथ-पैर बंधे होने की वजह से प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था।”

पुलिस ने मामले में पड़ताल को आगे बढ़ाया तो कुछ ठोस क्लू हाथ लगने लगे। जिस रंग के कपड़े से मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे, ठीक उसी रंग की साफी गले में डाले हुए एक युवक घटना स्थल पर पुलिस को दिखा। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उस पर नजर रखना शुरू कर दिया।

उधर युवक की मौत के बाद उसके पिता के मोबाइल फोन पर आरोपियों के लगातार मेसैज आ रहे थे। इनमे वह 20 लाख रुपयों की डिमांड कर रहे थे। दिमनी थाना प्रभारी की टीम ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल फोन पर मैसेज भेजने वाले आरोपी की लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दिया। पुलिस की एक टीम ने दिल्ली में रेड कर एक आरोपी को दबोच लिया. उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। आरोपी युवक ने बताया कि इस घटना में उसके साथ दो युवतियां भी शामिल हैं।

पुलिस लॉकअप में आरोपियों ने क्रॉस पूछताछ में खोला राज…

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों युवतियों को भी उठा लिया। पुलिस लॉकअप में उनसे क्रॉस पूछताछ की गई तो पूरा राज खुल गया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का सिरमिती गांव निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी और प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने विगत 11 दिसंबर को कॉल कर अभिषेक को मिलने के लिए मुरैना बुलाया। मुरैना पहुंचते ही युवती उसे अपने दोस्त मुकेश के रूम पर ले गई। यहां पर मुकेश के अलावा एक अन्य युवती पहले से मौजूद थी।

युवती ने ब्लैकमेल करने की धमकी देते हुए प्रेमी से थी रुपयों की डिमांड…

बातचीत के दौरान युवती ने ब्लैकमेल करने की धमकी देते हुए प्रेमी से रुपयों की डिमांड की। अभिषेक ने उसे पैसे देने से साफ मना कर दिया था। इसके बाद युवती ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। बेहोश होते ही तीनों आरोपियों ने एक कपड़े से उसके हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी भी बांध दी। कुछ देर बाद युवक को होश आया तो वह चिल्लाने लगा जिससे वे घबरा गए।

उन्होंने आनन-फानन में तकिये से उसका मुंह बंद कर बेलन से जमकर कुटाई कर दी। आवाज बंद होने पर उन्होंने तकिया उठाकर देखा तो उसकी सांसे रुक चुकी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी दूसरे दिन ग्वालियर से एक कार हायर कर मुरैना लाए। यहां पर बॉडी को कार में डालकर बड़ागांव नहर के पास ले गए और बॉडी को नहर में डाल दिया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

एसपी समीर सौरभ ने बताया “इस घटना में मृत युवक की प्रेमिका के अलावा एक अन्य युवती तथा उसका दोस्त शामिल है। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। हत्या के पीछे आरोपियों का उद्देश्य सिर्फ पैसा ऐंठना रहा है।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000