कंधे पर बिहार की स्वास्थय व्यवस्था: नवजात गोद में, ऑक्सीजन हाथ में! सरकारी अस्पताल की लापरवाही एक बार फिर उजागर

पश्चिम चंपारण जिला अस्पताल की लापरवाही का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है। नवजात को बिना स्ट्रेचर और वार्मर के गोद में ले जाते परिजन और हाथ में ऑक्सीजन सिलेंडर लिए युवक दिखा। पश्चिम चंपारण के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला वार्ड के अंदर नवजात शिशु को गोद में लिए जाती दिख रही है, जबकि उसके साथ चल रहा एक युवक हाथ में ऑक्सीजन सिलेंडर उठाए हुए बच्चे को ऑक्सीजन दे रहा है। यह दृश्य जिला अस्पताल की प्रशासनिक अव्यवस्था, संसाधनों की कमी और गंभीर लापरवाही की पोल खोलता है।

सरकारी दावों के अनुसार अस्पताल में वार्मर बेड, स्ट्रेचर, सुरक्षित ट्रांसपोर्ट सिस्टम और आधुनिक उपकरण उपलब्ध होने चाहिए, लेकिन वीडियो इन दावों को पूरी तरह कटघरे में खड़ा करता है। संवेदनशील नवजात वार्ड में भर्ती बच्चे को न स्ट्रेचर मिला, न वार्मर बेड और न ही सुरक्षित ट्रॉली।

परिजन खुद नवजात को हाथ में पकड़कर दूसरे वार्ड तक ले जाने को मजबूर दिखे। सूत्रों के मुताबिक, नवजात पश्चिम चंपारण के ज्योगिया टोला के एक परिवार से संबंधित है। वीडियो वायरल होने के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर जमकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अस्पताल में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

दो दिन पहले प्रसव के बाद एक महिला की मौत पर भी हंगामा हुआ था, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता।आरोप है कि सवाल पूछने पर परिजनों से बदसलूकी की जाती है और पत्रकारों को अंदर जाने से रोका जाता है। वीडियो बनाने वाले युवकों के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार हुआ।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन व्यवस्था सुधारने की बजाय हर बार मामलों को दबाने की कोशिश करता है। लगातार वायरल हो रहे ऐसे वीडियो स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने जिला स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि नवजात और प्रसूति वार्ड की सुविधाएं तत्काल बहाल की जाएं तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही अस्पताल में स्ट्रेचर, वार्मर बेड और ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000