रिश्ते को भाई ने किया तार-तार.... उत्तरप्रदेशफतेहपुर रिश्ते को भाई ने किया तार-तार, उठा ले जाने और शादी से आहत लड़की ने कॉलेज जाना छोड़ा, जानिए पूरा मामला By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Nov 7, 2023 668 फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर नगर के साढ़ थाने के तिवारीपुर गांव का ऋषभ पाल कानपुर गल्ला मंडी द्विवेदी नगर में रहता है। पीड़ित छात्रा पर गांव मुकदमे को लेकर दबाव बनाने आया था। थाना पुलिस ने हाईवे के हटिया चौराहे बड़ा हार से गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्र ने छेड़छाड़ से आहत होकर कॉलेज जाना बंद कर दिया था। पिता ने पुलिस से 26 अक्तृबर को शिकायत की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्रोफेशनल कोर्स के लिए लड़की कानपुर कॉलेज में जाती थी। मुंह बोली बुआ का लड़का गांव आता जाता था। रास्ते में छेड़खानी करने लगा। कई दिनों तक लोकलाज के भय से लड़की ने पिता को नहीं बताया। जब शोहदा जान से मारने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने लगा तो लड़की ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। लड़की ने पुलिस को और न्यायालय में आरोपी पर जबरन दुष्कर्म करने की बात बताई थी। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा सम्मिलित की है। समाचार 668 Share