2024 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में इंडिया गठबंधन में आई दरार: कांग्रेस का दावा- सपा के 200 नेता उनके संपर्क में, जल्द ज्वाइन करेंगे पार्टी

लखनऊ। विपक्षी गठबंधन इंडिया में भले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी साथ दिखाई दे रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन पर दोनों के रास्ते आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अलग नजर आ रहे हैं। सपा के तमाम नेता कांग्रेस की तरफ अपना रूख कर रहे हैं। सपा सरकार में दलितों और पिछड़ों की अनदेखी के मुद्दे को भी गर्म कर रहे हैं। बरहाल मंगलवार को प्रगतिशील समाज पार्टी और सपा के कई नेता कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के बाद प्रसपा का सपा में विलय हो गया था। आशा थी कि दोनों पार्टियों के नेता एकजुट होकर यूपी की राजनीति में अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। मगर हालात बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दो महीने के अंदर सपा- प्रसपा के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। सपा के संस्थापक सदस्य सीपी राय कांग्रेस में पहुंचे और प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल ली है। पूर्व विधायक राकेश राठौर, सपा के राष्ट्रीय सचिव नवाब अली अकबर भी कांग्रेस में चले गए। भदोही में सपा के टिकट पर नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके हसनैन अंसारी रोते हुए कांग्रेस के मंच पर पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें तिरंगा भेंट कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। अब मंगलवार को प्रसपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, सपा के अनुषांगित संगठन बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र ध्रुव और सपा के प्रदेश सचिव बीपी सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

एक के बाद एक सपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होना सियासी तौर पर अलग संदेश दे रहा है। इस बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि वे पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। जनता की आवाज बुलंद करने वालों के लिए कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले हैं। अजय राय दावा करते हैं कि सपा सहित विभिन्न पार्टियों के करीब दो सौ से ज्यादा नेता उनके संपर्क में हैं। दशहरे के बाद जिलेवार लोगों को कांग्रेस में शामिल कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अपनी टीम बी के प्लान पर भी अंदरखाने में काम कर रही है। इंडिया गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे को लेकर किसी तरह से बात बिगड़ती है तो प्लान बी लांच किया जाएगा।

इसके तहत प्रदेश के तमाम अल्पसंख्यक नेताओं के संपर्क साधा जा रहा है। गंठबंधन में तस्वीर बदलती तो सपा से टिकट कटने पर कई पुराने सपाई नेताओं को कांग्रेस मैदान में उतार सकती है। इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासतौर से फोकस किया गया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की रामपुर- मुरादाबाद में सक्रियता और पूर्व सांसद इमरान मसूद का राहुल गांधी की शान में कसीदें पढ़ने के सियासी संदेश हैं। प्रसपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिनेश सिंह कहते हैं कि अब दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ने का माद्दा सिर्फ कांग्रेस में हैं।

यही वजह है कि वे अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में जा रहे हैं। दिनेश सिंह ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में विश्वविद्यालयों में भर्ती के दौरान दलितों और पिछड़ों की अनदेखी की गई। दिनेश सिंह सवाल करते हैं कि सपा बताए कि उसकी सरकार में किस दलित और पिछड़े वर्ग को कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिनेश सिंह कहते हैं कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद सपा के दलित और पिछड़ा विरोधी चेहरे को बेनकाब किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000