सारण में चाकू मारकर किशोरी की हत्या, घर से 200 मीटर दूर खेत में मिला शव

सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बजहिंया गांव में 14 वर्षीय किशोरी को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान बजहिंया गांव निवासी संजय महतो की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। घर से 200 मीटर दूर खेत में किशोरी का शव मिला है।

जांच में जुटी पुलिस…

घटना की सूचना मिलने पर दरियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंजली कुमारी शनिवार की रात अपनी मां तेतरी देवी को शौच करने की बात कह कर घर से निकली थी। मां के पैर में घाव था, इसलिए वह अकेले ही रात में खेत में चली गई थी।

घटना के बाद मृतका के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़…

रविवार की सुबह गांव की औरतों ने खेत में शव देखकर कर शोर मचाया, उसके बाद अंजली के परिजनों को उसकी हत्या की जानकारी हुई। बदमाशों ने अंजली के पेट में चाकू से कई बार हमलाकर उसकी हत्या की है। अंजली के पिता संजय महतो गांव में नहीं रहते हैं। वे कर्नाटक में मजदूरी का काम करते है। गांव में संजय महतो के पत्नी तेतरी देवी, उनकी मां मानती देवी एवं पिता किशन देव महतो रहते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है।

घटना के बाद रोते-बिलखते स्वजन…

मृतका के दादा किशन देव महतो ने बताया कि गांव में उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, किसने उनकी पोती की हत्या की है। मां -दादी एवं अंजली के छोटे भाई -बहन भी बेसुध होकर रो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ उनके दरवाजे पर पहुंच गई।

एफएसएल टीम व डाग स्क्वाड से घटनास्थल की जांच…

घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डाग स्क्वाड की टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल एवं मृतका के कपड़े से खून का नमूना लिया। वहीं डाग स्क्वायड की टीम भी खूनी को पकड़ने के लिए जांच में लगी हुई है।

खून का सैंपल लेती एफएसएल की टीम…

दरियापुर थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, सोनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस हत्या के विभिन्न एंगल से जांच कर रही है।

एसपी ने एसटीएफ का किया गठन…

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने किशोरी की हत्या मामले के त्वरित उद्वेदन एवं संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिखर चौधरी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (एसटीएफ) का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वर्तमान में वहां विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस बल की तनाती की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000