शराबी पिता ने बेटे की गला दबाकर की हत्या; फिर चाकू से किया हमला, आंख तक फोड़ डाली

कैमूर। जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अखिलासपुर गांव के में शराबी पिता ने शराब के नशे में चूर होकर अपने ही बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी। इतने से भी आरोपी का जी नहीं भरा तो उसने अपने बेटे के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया। घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इसके अलावा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। आरोपी पिता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। मृत किशोर भभुआ थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव के विनोद राम का 14 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार बताया जा रहा है।

विकलांग होने की वजह से भाग नहीं सका मृतक…

मृतक के भाई भीष्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे छोटे भाई आजाद को पापा ने शराब के नशे में गला दबाकर हत्या कर दी। पिता ने उसकी आंख भी फोड़ दी है। हमको और हमारी मम्मी को भगा दिए थे। मेरा भाई विकलांग था, जिस कारण वह घर में ही रह गया। हम लोगोंं को अंदाजा नहीं था कि वह हत्या कर देंगे। जब मम्मी घर गई तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया। हम लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए आए हुए हैं।

शरीर पर कई जगह चाकू से किया हमला…

वहीं भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि अखिलासपुर गांव के झुग्गी झोपड़ी के रहने वाले विनोद राम ने अपने 14 वर्षीय विकलांग बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है। शरीर के कई अंगों पर भी चाकू से भी गोदने के निशान मिले हैं। आरोपी अपनी पत्नी और बड़े बेटे के साथ भी झगड़ा कर रहा था तो वह लोग भाग गए। मृतक विकलांग था जिस वजह से भाग नहीं पाया। हत्या के बाद फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अलावा इलाके में जो भी शराब बेचने वाले तस्कर होंगे उनके ऊपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000