बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद की गई हत्या, शव को फेंककर हुए फरार, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नवादा। गैंगरेप और हत्या के एक खौफनाक मामले में नवादा जिले की पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शनिवार (30 दिसंबर) को नवादा के नगर थाने में डीएसपी अजय प्रसाद ने प्रेस वार्ता में इस मामले में जानकारी दी। 26 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा के पास एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था। उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया था। हत्या करने के बाद सभी आरोपित फरार हो गए थे। अब इस पूरे मामले में ई रिक्शा संचालक सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में सुनील यादव, विपिन कुमार, पिंटू कुमार और निरंजन यादव शामिल हैं। ये सभी गोंदापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

60 साल के आसपास थी महिला की उम्र…

बताया जाता है कि इन लोगों ने ही महिला के साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटकर फेंक दिया था। इसके बाद महिला की गला रेतकर हत्या कर दी थी। महिला की उम्र 60 साल के आसपास थी।

26 दिसंबर को बरामद किया गया था महिला का शव…

पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा गांव के पास का था। 26 दिसंबर को एक महिला का शव मिला था। बुजुर्ग महिला गया जिले की रहने वाली थी। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। पति ने कहा था कि वह 25 दिसंबर को अपनी पत्नी को ससुराल लेकर आ रहा था। उस दिन शहीद चंदन की शवयात्रा निकाली गई थी। रास्ता भटक जाने के बाद कुछ लोग मदद के नाम पर आए थे। कहा था कि पहुंचा देंगे। इस दौरान रास्ते में पत्नी को खड़ा करने के बाद पति मोबाइल रिचार्ज कराने चला गया था। आने पर पत्नी नहीं थी। खोजने के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला था। अगले दिन मंगलवार को उसका शव खरीदी बीघा के बाजार में मिला था। अब इस पूरे मामले से पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000