जमीनी विवाद के चलते धारदार हथियार से वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक गांव में खानदानी भाईयों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर चल रही नाराजगी और विवाद में खून बहा दिया गया। इस मामले में देर रात एक पक्ष ने जमीन पर दावा करने वाले दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। रात को साते समय हमलावरों द्वारा एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। खून में लथपत महिला का शव घर से ही बरामद हुआ। उसके कई अंग काटे गये थे। ये नृशंस हत्याकांड आधी रात उसे समय अंजाम दिया गया जब महिला अपने पति के साथ गैलरी में सोई हुई थी। घटना के समय महिला का पति शौच के लिए गया हुआ था। हत्याकांड से गांव में तनाव और दहशत बनी है। मृतका के बेटे की ओर से तीन सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के गांव जौली में देर रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या की नृशंस वारदात सामने आई है। गांव जौली में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और इस झगडे़ में बुजुर्ग महिला जुबैदा की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सवेरे हत्या की खबर पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। भोपा थाना प्रभारी ने बताया कि जौली गांव में कुछ समय से इदरीश और अनीस पक्ष के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि ये दोनों आपस में खानदारी भाई हैं।

बृहस्पतिवार देर रात दोनों पक्षों के बीच इसी जमीन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अनीस पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर हमला किया, जिसमें जुबैदा ;65 पत्नी इदरीश की मौत हो गई। मृतका के बेटे कासिम ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मुकदमे के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि गांव जौली में बुजुर्ग महिला की हत्या ताऊ-चाचा के भाईयों के बीच करीब डेढ़ बीघा भूमि को लेकर चल रहे विवाद में होने की बात अभी सामने आई है। इस मामले में वादी कासिम ने अपने तयेरे और चचेरे पांच भाईयों को नामजद कराया है। हत्या के आरोप में नाजिम, यूसुफ और यूनुस पुत्रगण अनीस तथा नूर मौहम्मद व जान मौहम्मद पुत्रगण इस्लाम निवासी जौली के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। मृतका के पति और उसके खानदानी भाईयों के बीच पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो गया था, लेकिन इदरीश पक्ष का दावा है कि उनकी डेढ़ बीघा जमीन और निकल रही है, जो विपक्षी देने से ना नुकुर कर रहे हैं। जमीन मांगने पर ही विवाद हुआ और हमला कर जुबैदा की हत्या कर दी गयी है। पुलिस टीमों को लगाया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार धारदार हथियार के वार से मृतक महिला की दाएं हाथ की एक अंगुली भी कट गई।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000