ईओडब्ल्यू टीम का पड़ा छापा आरटीओ के महलनुमा घर में मिला स्विमिंग पूल मिनी थियेटर और बार

जबलपुर के आरटीओ संतोष पाल के शताब्दीपुरम स्थित घर पर बुधवार की रात शुरू हुई ईओडब्ल्यू टीम की कार्रवाई गुरुवार शाम तक चली। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के अनुसार पाल के पास आय से साढ़े छह सौ प्रतिशत ज्यादा संपत्ति होना पाया गया है। जांच में पांच मकान, एक फार्म हाउस, दो दुकान, 650 ग्राम सोने के जेवर व 16 लाख रुपये नकद मिले हैं। जिस घर में आरटीओ पाल व उनकी पत्नी रहते थे, उसमें स्वीमिंग पूल, मिनी थियेटर, मिनी बार सहित ऐशोआराम के तमाम लग्जरी सामान उपलब्ध थे। ईओडब्ल्यू की टीम ने पाल के शताब्दीपुरम स्थित घर सहित उसके चरगवां स्थित फार्म हाउस, स्कीम नंबर 41 विजय नगर वाले घर पर भी कार्रवाई की। छापे के पहले आरटीओ ने कीमती सामान गाड़ियों में भरकर विजय नगर के जाय स्कूल भेज दिया था। जानकारी के बाद टीम ने स्कूल में भी सर्च कार्रवाई की, जहां से लग्जरी सोफा व फ्लावर पाट जब्त किए गए। आरटीओ पाल की पत्नी रेखा छापा पड़ने के दौरान घर पर नहीं मिलीं, उन्हें फोन कर बुलाया गया। टीम की जांच अभी जारी है, जिसमें और भी राजफाश होने की उम्मीद है। 10 हजार वर्गफीट के महलनुमा घर में हर सामान लग्जरी संतोष पाल शताब्दीपुरम में 10 हजार वर्गफीट में बने जिस महलनुमा घर में रहता है, उसमें लिफ्ट लगाई गई है, फिल्म देखने के लिए लग्जरी सीटों वाला होम थियेटर बना है, गार्डन एवं स्विमिंग पूल भी है।

घर में लगी पेंटिंग, सीनरी, झूमर और सोफा सेट से लेकर हर सामान बेहद कीमती बताया जा रहा है। दो लाख रुपये का बाथटब ईओडब्ल्यू सूत्रों ने बताया कि पाल के आलीशान भवन के निर्माण में एक करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च करने का अनुमान है। प्रथमदृष्ट्या बाथरूम के निर्माण में ही करीब 10 लाख रुपये खर्च का पता चला है, जिसमें दो लाख रुपये कीमती बाथटब शामिल है। वहीं, करीब 14 लाख रुपये का जिम, पांच लाख रुपये का मिनी बार भी आलीशान भवन में बनाया गया है। छापे की खबर हुई लीक ईओडब्ल्यू सूत्रों की मानें तो पाल के घर पर छापा पड़ने की खबर लीक हो गई थी। पाल को छापे की भनक पहले ही लग चुकी थी। कार्रवाई के 48 घंटे पहले से टीम के सदस्य गुप्त रूप से संतोष पाल के घर व गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। ईओडब्ल्यू की टीम गुरुवार की सुबह छापा मारने वाली थी, लेकिन इसी बीच जानकारी लगी कि संतोष पाल के घर से कुछ सामान गाड़ियों में भरकर दूसरी जगह भेजा जा रहा है। जिसके बाद आनन-फानन ईओडब्ल्यू की टीम को बुधवार की रात में ही छापा मारना पड़ा। घर से सामान भेजे जाने की तस्दीक करते हुए ही ईओडब्ल्यू की टीम जाय स्कूल तक पहुंची।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000