महंगी कार के शौक ने बनाया कातिल, ममेरे भाई को बेरहमी से मारा, आरोपी वसीम का कबूलनामा

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी वसीम ने ममेरे भाई आहिल (10) का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं मिलने और पकड़े जाने के डर से ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो कुछ भी बताया, उसे जानकर हर कोई हैरान है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वसीम को अच्छे रहन-सहन, महंगी कार, बाइक, मोबाइल फोन खरीदने का शौक है। वह फर्नीचर का कारखाना भी खोलना चाहता था। उसे रुपयों की जरूरत थी। इसके लिए उसने अपने मामा सखावत नबी के बेटे आहिल को अगवा कर फिरौती मांगने की साजिश रची। पकड़े जाने के डर से उसे मार डाला।

कक्षा तीन तक पढ़ा है आरोपी 

आरोपी वसीम ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा तीन तक ही पढ़ा है। कई साल पहले अपने भाई के पास हैदराबाद चला गया। वहां फर्नीचर कारीगर के तौर पर काम किया और अच्छी कमाई की। उसे अच्छे रहन-सहन, महंगी कार, बाइक,

नई कार खरीदना चाहता था आरोपी

वसीम भाई से अलग एक और नई कार भी खरीदना चाहता था। इसके लिए उसे रुपये की जरूरत थी। इन दिनों उसका काम भी हल्का चल रहा था और महीनेभर से वह गांव में था। उसने दिमाग दौड़ाया कि पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त का धंधा करने वाले मामा के पास अच्छा पैसा है। वह बेटे को छुड़ाने के बदले दस नहीं तो पांच लाख रुपये तक दे ही देंगे। इसके लिए उसने फर्जी आईडी पर सिम व नया मोबाइल खरीदा। मैसेज कर फोन को तोड़ दिया, पर इसके बावजूद वह गिरफ्त में आ गया।  मोबाइल फोन खरीदने का शौक है। उसने भाई के साथ मिलकर सालभर पहले ही लग्जरी कार खरीदी थी। अब उसकी इच्छा हैदराबाद या बरेली में अपना फर्नीचर कारखाना खोलने की थी।

जानिए पूरा घटनाक्रम 

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार रात साढ़े दस बजे टिटौली गांव निवासी सखावत नवी ने बताया कि बेटा आहिल शाम पांच बजे से लापता है। इसी दौरान सखावत के मोबाइल फोन पर नए नंबर से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मैसेज आया। सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया। सीसीटीवी कैमरे में वसीम (22) बाइक से आहिल को शाही की ओर ले जाते दिखा। फिरौती का मेसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वसीम को दबोच लिया। पूछताछ में उसने आहिल के अपहरण, हत्या और सखावत से फिरौती मांगने की बात स्वीकार की। कहा कि पकड़े जाने के डर से उसने शाही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर के जंगल में ले जाकर आहिल की हत्या कर दी। पुलिस ने आहिल का शव, ब्लेड और बाइक बरामद की। थाना प्रभारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान वसीम ने बाइक के बैग में रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी वसीम हैदराबाद में फर्नीचर का काम करता था। अब वह अपना कारखाना खोलना चाहता था। इसके लिए रुपयों की जरूरत थी तो उसने ममेरे भाई का अपहरण कर लिया। बाद में राज खुलने के डर से हत्या कर दी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000