प्रतापगढ़ लालगंज थाना क्षेत्र में चार पशु तस्कर गिरफ्तार, टाटा मिनी ट्रक में क्रूरतापूर्वक लदे आठ राशि गोवंश व चोरी का एक अदद टाटा मिनी ट्रक बरामद

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध/अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने व जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रों में निरंतर अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में कल दिनांक 14/05/2022 को जनपद के थाना लालगंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के बिन्दा शुकुल का पुरवा से 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक टाटा मिनी ट्रक में क्रूरतापूर्वक लदे 8 राशि गोवंश बरामद किये गये। बरामद शुदा टाटा मिनी ट्रक के संबंध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि यह ट्रक जनपद सतारा, महाराष्ट्र से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में थाना वडुज जिला सतरा, महाराष्ट्र में मु0अ0सं0- 82/2022 पंजीकृत है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0- 299/2022 धारा- 3, 5, 8 गोवध निवारण अधि0, धारा 11क पशु क्रूरता अधि0 व धारा- 411, 413 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण…

1- मुकीम अहमद पुत्र कल्लू उर्फ शफी निवासी ग्राम मदनगढ़ बेलहा थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़।

2- राहुल यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी ग्राम नौहवतपुर (खेमनपुर) थाना सैय्यदराजा, जनपद चंदौली।

3- कुलदीप यादव पुत्र त्रिलोकी यादव निवासी ग्राम सरैया थाना दुर्गावती, जनपद कैमूर, भभुवा, बिहार।

4- विश्वेश प्रताप सिंह यादव उर्फ अमन पुत्र सुरेश कुमार यादव निवासी ग्राम भवानी का पुरवा थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़

बरामदगी…

1-  8 राशि गोवंश,

2- एक अदद चोरी की टाटा 910 मिनी ट्रक

अभियुक्त मुकीम अहमद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास…

1- मु0अ0सं0- 27/2021 धारा- 323, 379 भादंवि थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।

2- मु0अ0सं0- 31/2021 धारा- 379 भादंवि थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।

3- मु0अ0सं0- 530/2021 धारा- 3, 5ए, 8 गोवध निवारण अधि0 व धारा 11 पशुक्रूरता अधि0 थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।

4- मु0अ0सं0- 299/2022 धारा- 3, 5, 8 गोवध निवारण अधि0, धारा 11क पशु क्रूरता अधि0 व धारा 411, 413 भादंवि थाना लालगंज, प्रतापगढ़।

अभियुक्त राहुल यादव उपरोक्त का आपराधिक इतिहास…

1- मु0अ0सं0- 76/2020 धारा- 379 भादंवि थाना सैय्यदराजा, चन्दौली।

2- मु0अ0सं0- 83/2020 धारा- 380, 457 भादंवि थाना सैय्यदराजा, चन्दौली।

3- मु0अ0सं0- 133/2020 धारा- 379, 380, 41, 411, 413, 414, 419, 420, 457, 467, 468, 471 भादंवि थाना सैय्यदराजा, चन्दौली।

4- मु0अ0सं0- 212/2021 धारा- 41, 411, 414 भादंवि थाना सैय्यदराजा, चन्दौली।

5- मु0अ0सं0- 299/2022 धारा- 3, 5, 8 गोवध निवारण अधि0, धारा 11क पशु क्रूरता अधि0 व धारा- 411, 413 भादंवि थाना लालगंज, प्रतापगढ़।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उप निरीक्षक कमलेश कुमार पाल, उप निरीक्षक राजेश कुमार, मु0आ0 साधू राम, आरक्षी महेश चौधरी, आरक्षी सुजीत मौर्या व आरक्षी रामप्रवेश यादव थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000