गंगा का जलस्तर, घट रहा पानी... उत्तरप्रदेशवाराणसी वाराणसी में 65 मीटर के करीब गंगा का जलस्तर, घट रहा पानी, तटवर्ती इलाके में राहत By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 14, 2023 184 वाराणसी। गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। रविवार की सुबह दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी घट रहा था। इस समय जलस्तर 65.7 मीटर है। ऐसे में तटवर्ती इलाके में लोग राहत महसूस कर रहे हैं। पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही थी। पानी तेजी से बढ़ रहा था। ऐसे में तीन दिनों में गंगा 68 मीटर के जलस्तर को पार कर गईं। घाट और श्मशान डूब गए। वहीं तटवर्ती इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। हालांकि पिछले चार से गंगा का जलस्तर घट रहा है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में देखा जाए तो गंगा में पानी अब चेतावनी बिंदु से लगभग पांच मीटर नीचे पहुंच चुका है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं। फिर भी सावधानी जरूरी है। समाचार 184 Share