खौफनाक वारदात: पहले पॉलिथीन में मिले हाथ- पैर, फिर कुएं में मिला बाकी अंग; हत्या कर टुकड़ों में काटा गया शव

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव खरीद के दियारे में शनिवार को पॉलिथीन में कटे हाथ-पैर मिलने के मामले में पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि सोमवार को एक पुराने कुएं से शेष अंग भी बरामद हो गए। शव की शिनाख्त खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी देवेंद्र राम (62) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र राम बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) में इलेक्ट्रिशियन के पद पर तैनात थे। दिसंबर 2023 में सेवानिवृत हुए थे। इस मामले में देवेंद्र राम की पत्नी माया देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ है। देवेंद्र राम के शव को उनके आवास से करीब 50 किमी दूर ठिकाने लगाया गया था। दोनों हाथ-पैर काटने के बाद शरीर के बाकी हिस्से को पॉलिथीन के बड़े थैले में भरकर कुएं में फेंका गया था।

पुलिस ने बताया कि खरीद से दियारा की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित एक बाग से शनिवार को पॉलिथीन में लिपटे हाथ व पैर बरामद किए गए थे। इन अंगों को पोस्टमार्टम एवं डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया था। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच सोमवार को झाड़ियों के पास कुएं से आ बदबू आ रही थी।

वहां बकरी चराने पहुंची महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुएं से पॉलिथीन के थैले को बाहर निकलवाया तो उसमें बिना हाथ-पैर का मानव शरीर मिला। देवेंद्र का परिवार डेढ़ दशक से बहादुरपुर (कोतवाली थाना क्षेत्र बलिया) स्थित मकान में रहता था। वह गांव में ही रहते थे। बड़ी बेटी अंजलि जयपुर में रहती है। दूसरी बेटी नोएडा और छोटी बेटी कोटा में परीक्षा की तैयारी करती है। दत्तक पुत्र विहान हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।

क्या बोले अधिकारी

मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। इसके लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-अनिल झा, एएसपी उत्तरी
हत्या कर शव को छुपाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया था। शरीर के अंगों को बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -ओमवीर सिंह, एसपी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000