हीरो मोटर्स के संचालक रविंद्र सैनी की बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

हरियाणा। शहर के अंदर से गुजरने वाले हिसार-दिल्ली हाईवे पर हिसार चुंगी के समीप स्थित सैनी हीरो मोटर्स के संचालक रविंद्र सैनी की बाइक सवार चार बदमाशों ने बुधवार को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों द्वारा रविंद्र सैनी पर चार राउंड फायर किए गए, जिनमें तीन गोलियां रविंद्र सैनी को लगी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल रविंद्र सैनी को शोरूम पर काम करने वाले कारिंदे व पुलिस द्वारा मुहैया कराया गया गनमैन जगदीप नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने रविंद्र सैनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविंद्र सैनी के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है।

रंगदारी के लिए कुछ दिन पहले शोरुम पर की थी फायरिंग…

जानकारी अनुसार रविंद्र सैनी के शोरूम पर करीब तीन दिन पहले बदमाशों ने रंगदारी को लेकर फायर किए थे और उस मामले में पुलिस द्वारा एक युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस इस गोली कांड को उसी मामले से जोड़कर देख रही है। सरकारी अस्पताल में मौजूद रविंद्र सैनी के गनमैन ने बताया कि करीब छह बजे रविंद्र सैनी शोरूम के अंदर मौजूद थे, वह फोन पर बात करते हुए बाहर आ गए। जब वह बाहर आए तो एक बाइक पर आए चार बदमाशों में से तीन बदमाशों ने फोन पर बात कर रहे रविंद्र सैनी के ऊपर नजदीक से फायर कर दिया और बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जब वह मौके पर पहुंचा और भाग रहे बदमाशों पर फायर करने की कोशिश की तो एक रेहड़ी संचालक व एक कार बदमाशों व उसके बीच में आ गई। जिसके कारण वे बदमाशों पर फायर नहीं कर पाए।

वारदात को लेकर व्यापारियों व नेताओं ने उठाए सवाल…

रविंद्र सैनी की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर विधायक विनोद भयाना सरकारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधवाया। इस दौरान नागरिक अस्पताल में मौजूद विभिन्न पार्टियों व व्यापारी नेताओं ने विधायक विनोद भयाना के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारी नेताओ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है और बदमाश पुरे हिसार जिले में सरेआम हवाई फायर कर रंगदारी मांग रहे है। हिसार जिले में पिछले 15 दिनों में रंगदारी मांगने व गोलियां चलाने की कई वारदातें हो चुकी है। लेकिन पुलिस आज तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

रविंद्र सैनी से हाल ही में नहीं मांगी कोई रंगदारी…

एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि रविंद्र सैनी से हाल ही में कोई रंगदारी नहीं मांगी गई थी। रविंद्र सैनी के शोरुम पर इससे पहले 2014-15 व 2017 में फायरिंग की गई थी। रविंद्र सैनी को दिए गए गनमैन को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000