भीषण सड़क हादसा; ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 8 लोगों की दर्दनांक मौत, कई लोग गम्भीर रूप से हुए घायल

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच समन्ना गांव के पास हुई। दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि घायलों को सड़क पर बनाए गए विशेष गलियारे के जरिए जबलपुर ले जाया गया। वहीं, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कलेक्टर (DM) एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं।

पुलिस के अधिकारी ने बताया, पुलिस कर्मी और गांव के रहने वाले बचाव अभियान शुरू करने के लिए मौके पर पहुंचे। इनमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच परिवार के सदस्य थे और तीन नाबालिग थे। एसपी ने बताया कि ट्रक चालक नीरज सिंह लोधी (22) नशे में था और बयान देने की स्थिति में नहीं था।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान साझी गुप्ता (12), होरीलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता (50), गायत्री गुप्ता (40), आलोक गुप्ता (40), शिवा गुप्ता (13), महेंद्र गुप्ता (5) और गीता रानी के रूप में हुई है। वहीं, घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।

हादसे में ट्रक चालक भी घायल…

घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑटो में सवार सभी घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है, उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ट्रक चालक नशे में था या नहीं। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि वे बात करने की हालत में नहीं हैं। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि घटनास्थल पर जांच के बाद वे अस्पताल जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घायलों के फोन लेकर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि वे कहां के रहने वाले है। क्योंकि स्थानीय लोग भी ऑटो में यात्रा कर रहे यात्री को नहीं पहचान पा रहें हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000