भीषण सड़क हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच पिसी कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर हुई मौत

सुनाम-पटियाला मुख्य मार्ग पर गांव महिलां चौक में हुए भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि भारी भरकम ट्रक व तेल के कैंटर में कार बुरी तरह से पिस गई और सभी कार सवारों की तुरंत ही मौत हो गई। सभी सुनाम के रहने वाले थे और मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। सभी साथी मालेरकोटला में शेख हैदर की दरगाह पर माथा टेकने के बाद सुनाम लौट रहे थे । हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना से शहर में शोक का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सुनाम के पांच दोस्त ललित लक्की, दीपक जिंदल, विजय कुमार, दिवेश जिंदल, नीरज सिंगला और उनका चार साल का बच्चा कार में मलेरकोटला में बाबा हैदर शेख जी की दरगाह पर माथा टेकने के बाद सुनाम लौट रहे थे। कार को दो भारी भरकम वाहनों ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी की मौत हो गई, जिससे शहर में शोक का माहौल बन गया। 

गम में डूबा सुनाम…

हादसे की सूचना मिलते ही सुनाम में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजन बदहवास हादसा स्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं घरों पर लोगों का तांता लग गया। सभी शोक पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए। मृतक ललित के दोस्त दीपक गर्ग ने कहा कि ललित और उनके दोस्तों ने बुधवार को करवाचौथ मनाया था। सूचना मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा मृतक परिवारों के घर गए और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।  पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, भाजपा नेत्री दामन थिंद बाजवा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते संवेदना प्रकट की है । एसएचओ छाजली प्रतीक जिंदल ने कहा कि जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000