क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर गाड़ी.... राजस्थान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, साइड में खड़े पाइप भरे ट्रक में फॉर्च्यूनर गाड़ी टकराई, तीन लोगों की हुई मौत By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jan 10, 2024 533 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अलवर के रेणी थाना क्षेत्र में मुकुंदपुर गांव स्थित पुलिया के पास हुआ। जहां यूपी की नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर में तीन लोग जयपुर की ओर जा रहे थे। तभी साइड में खड़े एक पाइप से भरे ट्रक में फॉर्च्यूनर गाड़ी टकरा गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने इन तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी जाएगी। गाड़ी के शीशे से बाहर आ गए थे शव… पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद तेज धमाका सुनाई दिया। आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो शव गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए बाहर की तरफ आ गए थे। इस पर वहां मौजूद लोगों ने शव को बाहर निकालने की भी कोशिश की, लेकिन जब शव बाहर नहीं निकले तो क्रेन को बुलाया गया। दुर्घटना 533 Share