शिवराज सिंह चौहान नहीं तो कौन होगा एमपी का अगला सीएम, रिजल्ट के बाद दिल्ली पहुंचे ये बड़े नेता

भोपाल। मध्य प्रदेश में 163 सीटों के साथ प्रचंड जीत के बाद अब मुख्यमंत्री कौन होगा? इन दिनों यह सवाल पूछे जाने का सिलसिला तेज हो गया है। एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुलकर बोल रहे हैं कि जो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा, उन्हें स्वीकार होगा लेकिन अंदरखाने के विश्लेषक बता रहे हैं कि खुद सीएम शिवराज ने अपने विधायकों की खेमेबंदी शुरू कर दी है। शिवराज के अलावा प्रदेश में बंपर जीत हासिल करने वाले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और नरेंद्र सिंह तोमर भी अब मजबूती से सीएम का चेहरा दिखने लगे हैं।

प्रहलाद पटेल ने अमित शाह से की मुलाकात…

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर विधानसभा से जीते हैं। खास बात यह है कि जिले की सभी चारों सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस से 2 सीटें छीन लिया है। वे पिछड़ा वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। जीत के दूसरे ही दिन वे शिवराज से मिलने की बजाए नई दिल्ली पहुंच गए, उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे, ऐसी चर्चा है।

शिवराज के खिलाफ मुखर हुए कैलाश विजयवर्गीय…

इंदौर 1 विधानसभा सीट से जीते महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अब खुलकर सीएम शिवराज के बारे में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मोदी मैजिक के कारण हम मध्य प्रदेश जीते हैं, उन्होंने लाड़ली बहना योजना को भी नकार दिया। विजयवर्गीय नई दिल्ली में कई बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। संघ के बड़े पदाधिकारियों से भी उन्होंने मुलाकात की है। बता दें कि इंदौर की सभी सीटें भाजपा ही जीती है।

नरेंद्र सिंह तोमर शांत दिख रहे…

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी दिल्ली रवाना हो रहे हैं। हालांकि सीएम बनने संबंधी कोई बयान सामने नहीं आया है। वैसे भी कूल स्वभाव के नेता माने जाते हैं, लेकिन उनके मन में भी कुछ तो चल ही रहा है। वे भी सीएम पद की रेस में शामिल हैं।

शिवराज भी सीएम पद की रेस में सबसे आगे…

मध्य प्रदेश में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज पिछड़ा वर्ग के नेता है, जबकि प्रहलाद पटेल भी खुद ओबीसी हैं। लोकसभा चुनाव में जब देश की आधी से अधिक आबादी ओबीसी है, उसका फायदा भाजपा जरूर उठाना चाहेगी। हालांकि सीएम शिवराज की लाड़ली बहना के मैजिक के चलते ही मध्य प्रदेश में भाजपा बंपर सीटों से जीती है, केंद्रीय नेतृत्व इस बात को दरकिनार करके मुसीबत नहीं लेना चाहेगा।

क्यों इनका नाम आया सामने…

गौरतलब है कि भाजपा ने अपनी 39 प्रत्याशियों की दूसरी ऐसी सूची जारी की थी, जिसमें 7 सांसद और एक महासचिव का नाम था। इनमें से 2 को छोड़कर अधिकांश सीटें हारी हुई थी। इन 39 में से भाजपा 26 पर फतह हासिल की है। नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना, प्रहलाद पटेल ने नरसिंहपुर, कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर जिले की पूरी सीटें जिताई हैं। सांसद केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते खुद निवास से हार गए और मंडला की तीन में से दो कांग्रेस के खाते में गईं, ऐसे में वे दौड़ से बाहर हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000