‘मर जाओ तो पैसा नहीं देना होगा’: महिला ने लगा ली फांसी, परिजनों ने लगाए फाइनेंस कंपनी पर आरोप

बिहार के वैशाली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कर्ज के दबाव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गोरौल थाना क्षेत्र के राजखंड गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय दुर्गा देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति का नाम पवन महतो है। बताया जा रहा है कि दुर्गा देवी ने कैशपा माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस से करीब एक लाख रुपये का लोन लिया था। उनके पति पवन महतो पटना में सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते है। दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां है।

परिजनों ने लगाए फाइनेंस कंपनी पर आरोप

परिजनों का आरोप है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लगातार किस्त जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं, आरोप है कि पहले भी कंपनी के कर्मी महिला के घर से घरेलू सामान ले गए थे और उसका मोबाइल फोन भी छीन ले गए थे।

परिवार का कहना है कि फाइनेंस कर्मियों ने महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और यहां तक कह दिया कि मर जाओगी तो पैसा माफ हो जाएगा। इसी मानसिक दबाव के चलते महिला ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

ग्रामीणों ने कर दी कंपनी कर्मचारी की पिटाई

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी के एक कर्मचारी अरविंद कुमार यादव को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि कर्मचारी का कहना है कि वह मौके पर नहीं था और उसके साथ बेवजह मारपीट की गई. जिस कर्मी को लोगो ने पकड़ा था उसने बताया कि ब्रांच की मैनेजर सुबह महिला के यहाँ आई थी, लेकिन उन्होंने महिला से क्या कहा इसकी जानकारी नहीं है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।

पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर सास, ससुर और पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही दो बैंक कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है और एक बाइक जब्त की है.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000