प्रेमिका की हत्या कर भाग रहे आरोपी प्रेमी का हुआ एक्सीडेंट..... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में चारा काट रही महिला की धारदार हथियार से गला काटकर की गई हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jan 31, 2024 422 उत्तर पदेश के प्रतापगढ़ जिले में कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चारा काट रही महिला का गला काट दिया गया। जानकारी के मुताबिक जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के जोधी राम तिवारी का पुरवा गांव में बुधवार की शाम खेत में चारा काटते समय एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी। खेत में महिला का गला दिया काट… पुलिस अफसरों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर रवाना हो गए और सीता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। संगीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक मिश्र ने बुधवार की शाम को बताया कि क्षेत्र के जोधी राम तिवारी का पुरवा गांव की सीता (60) खेत में चारा काटने गयी। धारदार हथियार से सीता पर किया गया हमला… खेत में ही किसी ने धारदार हथियार से सीता पर हमला किया और सीता की गला काट कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अपराध 422 Share