कोतवाली में दुष्कर्म पीड़िता को बैठाए रखने और जांच में लापरवाही करने के मामले में एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कोतवाली थाने में दुष्कर्म पीड़िता को बैठाए रखने और जांच में लापरवाही मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सचिन शर्मा ने कोतवाली टीआई अनूप यादव, एसआई गुरुदत्त शेषा और महिला सब इंस्पेक्टर मोहिनी शर्मा को निलंबित कर दिया है। दरअसल सिटी कोतवाली पुलिस पर नाबालिग लड़की को थाने के अंदर 2 दिनों तक रखने, उसके साथ महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट और टीआई पर रेप के मामले की शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा था। जिसकी शिकायत न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने कलेक्टर से करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को जांच अधिकारी बनाते हुए जिम्मेदारी सौंपी थी जानकारी के अनुसार छतरपुर शहर में रहने वाली नाबालिग लड़की अपने घर से 28 अगस्त को गायब हुई थी। जिसकी शिकायत परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में की थी।

जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था और 2 दिन बाद लड़की वापस मिली। जिसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने FIR करने पहुंचे। जिस पर पीड़ित परिवार ने शिकायती आवेदन में उल्लेख किया कि लड़की का अपहरण कर रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन  अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया। जिस पर पीड़ित परिवार ने आपत्ति उठाई, तो सिटी कोतवाली पुलिस में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने नाबालिग लड़की को थाने के अंदर 2 दिनों तक बैठाकर रखा। उसके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही मामला रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाते हुए आरोपी युवक को पीड़ित के घर ले जाया गया। वहां पर मामला शांत कराने के लिए बातचीत की गई। मगर पीड़ित पक्ष नहीं माना और उसने इस मामले की शिकायत न्याय पीठ बाल कल्याण समिति में कर दी।

जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और यहां पर न्याय पीठ बाल कल्याण समिति ने अपनी जांच करते हुए इसकी शिकायत कलेक्टर से की। जिसमें उल्लेख किया गया कि थाना प्रभारी अनूप यादव वर्दी में पीड़िता के घर आरोपी को हथकड़ी डालकर लेकर गए और वहां पर मामला रफा-दफा करने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके अलावा पीड़ित लड़की को थाने में बैठाकर मारपीट की गई। तमाम आरोपों की शिकायत कलेक्टर से करते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिस पर कलेक्टर संदीप जीआर ने इस मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर को निर्देशित करते हुए जांच अधिकारी बनाया। अब जांच होने के बाद मामले में लापरवाही बरतने वाले कोतवाली टीआई अनूप यादव, एसआई गुरुदत्त शेषा और महिला सब इंस्पेक्टर मोहिनी शर्मा को एसपी सचिन शर्मा ने निलंबित कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000