ढाई वर्ष के बच्चे की हत्या तालाब में मिला शव मध्यप्रदेश कल से लापता मासूम बच्चे की हत्या, मंदिर के पास मिली लाश By Khulasa India News Desk On Jan 3, 2025 267 मध्य प्रदेश के दतिया जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लापता मासूम बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल, यह घटना सरसई थाना के मुस्तरा ग्राम की है। बताया जा रहा है कि कल शाम को गांव में खेलते समय हो 5 साल का मासूम बच्चा लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज शुक्रवार को गांव में बने मंदिर के पास उसकी लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पाकर सरसई पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इधर, परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है। ऐसे में पुलिस अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अपराध 267 Share