लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की निर्मम हत्या, पहले मारी गोली फिर हाथ-पैर बांधकर जलाया

हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के गांव मेहरा निवासी राजन की हत्या कर दी गई है। उसके हाथ पैर बांधे गए थे। जिस तरह से उसका शव मिला है। उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे हाथ-पैर बांधकर यहां लाया गया है। गोली मारने के बाद उसका शव जला दिया गया लेकिन चेहरा नहीं जलाया गया। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में गुलाबगढ़ के पास सड़क किनारे उसका शव मिला है। वहीं उसकी हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। इस बारे में फेसबुक पर पोस्ट की गई है। देवेंद्र बंबीहा नाम के पेज से पोस्ट की गई है।

बम्बीहा ग्रुप के फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा

  • फेसबुक पर जो पोस्ट की गई है। उसमें लिखा है कि सत श्री अकाल। रात जो राजन कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ। ये कत्ल लक्की पटियाल व अर्श डल्ला ने करवाया है। इसने लारेंस व विष्णु के कहने पर लक्ष्मण देवासी सांचौर का मर्डर किया था। यह भगौड़ा चल रहा था। इसको उठाकर चंगा मान तान करके यमुनानगर के पास गोली मारी है।
  • यह लारेंस के इंटरव्यू को लेकर फुकरी मारता था। इसने बिना बात के उड़ता हुआ तीर लिया। इसे अपने हाथों से मारा है। तुम सालों भरोसे का नाजायज फायदा उठाकर गोगामेडी व सिद्धू मूसेवाला को मरवा दिया। खुद को बहुत खब्बी खां समझते हो अब हम बताएंगे दुश्मनी क्या होती है।

सड़क किनारे जली हुई हालत में मिला शव…

सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे जली हालत में युवक का शव देखा। पुलिस पहुंची। शव पूरी तरह से जल चुका था। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। उस समय पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी थी। इसके बाद फेसबुक पर हुई पोस्ट वायरल हुई। पुलिस ने भी जांच पड़ताल की तो पता लगा कि यह शव लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन का है। उसकी एक मासी सरस्तीनगर में रहती है। पुलिस ने उसके मौसेरे भाई प्रिंस को बुलाया था। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। परिवार को सूचना दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000