लाश गिरने दो, मर जायेगा तो पोस्टमार्टम करा देंगे, SHO के जवाब से डर गई महिला, DGP से की शिकायत

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस का शर्मनाक और बेरहम चेहरा सामने आया है। एक डरी-सहमी महिला के पांचवीं बार फोन करने पर थानेदार ने कॉल उठाया। शिकायत सुनने के बाद थानेदार ने उसे जवाब दिया ‘लाश गिरने दो, मर जायेगा, मार देगा, तब आएंगे और पोस्टमार्टम करा देंगे।’ थानेदार का जवाब सुन महिला और डर गई। रूम बंद कर छिपी रही। ढ़ाई घंटे तक दहशत में गुजरी। सारी शिकायत महिला के एक परिचित ने पुलिस महानिदेशक और एसएसपी को मैसेज भेजकर की है।

मामला मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना के राजपूत द्वार मोहल्ले का है। पीड़िता रिंकू देवी ने बताया उसका देवर नशेड़ी है। नशे में अकसर परिवार में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा करने लगता है। शनिवार को तो हद ही कर दी। शराब पीकर आया। नशे में गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर तलवार निकाल लिया। तलवार भांजने लगा। बोलने लगा – आज काट कर रख देंगे। डर से रूम में जाकर छिप गई। अंदर से ही डायल 112 पर कॉल किया लेकिन लाइन बिजी था। परिचित अरुण श्रीवास्तव को कॉल किया। उन्होंने थानेदार का नंबर दिया। लगातार पांच बार कॉल करने पर रिसीव किया गया। पूरी बात बताई तो जवाब दिया। मार देगा, काट देगा तब आएंगे और पोस्टमार्टम करा देंगे। इसके बाद फोन काट दिया।

दोपहर 2.15 से चार बजे करीब ढ़ाई घंटे तक देवर तलवार लेकर हंगामा करता रहा और गेट पीटकर मारने काटने की धमकी देता रहा। मोहल्ला के लोग उसे हटा कर ले गए। रिंकू के परिचित अरुण श्रीवास्तव ने बताया पूरे मामले से डीजीपी को अवगत करा दिया गया है। एसएसपी से भी शिकायत की गई है। जब सुरक्षा करने वाले ही इस तरह का जवाब देंगे तो पीड़िता कहां जाएगी। वरीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के साथ मैंने पूछा है कि ‘कानून बदल गया है क्या’।

इधर, मिठानपुरा थानेदार राम इक़बाल प्रसाद से इस मामले पर पूछा गया तो बोले कि आरोप निराधार है। शिकायत मिलने पर पुलिस गई थी। महिला का अपने देवर से नाली का विवाद है। पीड़िता को थाने में आवेदन देने के लिए कहा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000