छुट्टी पर आए मिलिट्री पुलिस के जवान की गोली मारकर की गई हत्या, परिवार में मचा कोहराम

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (पूर्व में बिहार मिलिट्री पुलिस) दरभंगा-13 में तैनात जवान अमन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार शाम को घटी। अमन सोमवार सुबह में ही दरभंगा से वासुदेवपुर ओपी के केमखा स्थित घर पहुंचा था। हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली, वासुदेवपुर, पूरब सराय और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। किसी तरह की अशांति न हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस कैंप कर रही है।

अमन कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

 

मिली जानकारी के अनुसार, अमन कुमार शाम में घर से सब्जी लाने के लिए निकला था। घर के रास्ते में ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। किसी भी सूरत में हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

‘सब्जी लेकर आते हैं, फिर मेला घूमने चलेंगे…

घटना से पहले जवान घर से पत्नी नम्रता देवी से यह कह कर निकाला था कि बच्चों को तैयार कर दो हम सब्जी लेकर आते हैं, इसके बाद दुर्गा पूजा मेला घूमने जाएंगे। पत्नी खुद और बच्चों को तैयार करने में जुटी थी। इस बीच पति की हत्या की सूचना मिली। इसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। पत्नी, तीन बेटी और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवालों का कहना है की उनकी किसी से पुरानी दुश्मनी नहीं है। सुबह ही अमन दरभंगा से छुट्टी लेकर आया था। शाम में पुराना घर देखकर और सब्जी लेकर आने की बात कह कर निकला था।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000