पैरोल पर बाहर आए हत्या के दोषी का मर्डर, पहले पूछा नाम फिर बरसाई दनादन गोलियां

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में घर के बाहर टहल रहे एक व्यक्ति से पहले तो बाइक सवार दो बदमाशों ने नाम पूछा और नाम बताते ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पिस्तौल से तीन गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए। हत्या की यह पूरी वारदात कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बेखौफ बदमाश गोली मारते हुए नजर आ रहे हैं। मृतक एक हत्या के मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से पैरोल पर छूटकर घर आया था। मृतक ने पत्नी के ही ममेरे भाई की हत्या की थी, जिसमें उसे उम्र कैद की सजा हुई थी, लेकिन जेल से पैरोल पर आते ही उसकी हत्या कर दी गई। हत्याकांड में मृतक की पत्नी के मामा के परिवार का हाथ होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ये है पूरा मामला…

दरअसल डबरा सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम कैंथी का रहने वाला 37 साल का जसवंत सरदार अपने गोपाल बाग कॉलोनी स्थित घर से निकलकर कॉलोनी के बाहर टहल रहा था। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश उसके पास पहुंचे। जिसमें से एक युवक ने उसका नाम पूछा। नाम पूछने के बाद ही बाइक पर आए युवक ने जसवंत पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में करीब तीन गोलियां उसके पेट में जा लगीं और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में ही परिजन उसे डबरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। वहीं रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही जांच…

मृतक के परिजन व पुलिस हत्या के मामले में कनाडा में रह रहे मामा के परिवार पर ही सुपारी देकर हत्या कराने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल, पुलिस हत्याकांड में कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है क्योंकि जिस तरह हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है, उससे यह दिख रहा है कि हत्यारों ने अपनी पहचान तक नहीं छुपाई है और सीसीटीवी फुटेज में उनके चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस दोनों ही हत्यारों की पहचान में जुट गई है। ताकि जल्द हत्याकांड के पीछे की वजह से पर्दा हटा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000