दिल्ली में NDA की बड़ी बैठक; बिहार के CM नीतीश कुमार मौजूद, PM मोदी कर रहे अध्यक्षता

दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में मौजूद हैं। उन्होंने दिल्ली की बैठक के लिए शनिवार (24 मई, 2025) को उड़ान भरी थी। बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर नजर टिकी है। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, राजनीतिक प्रशासनिक मुद्दों के अलावा ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रस्ताव किया जा सकता है।

दिल्ली में एनडीए की बैठक… 

जाति जनगणना के फैसले पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक में पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत जेपी नड्डा ने किया। एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक को बिहार चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बैठक का हिस्सा बनने पहुंचे हैं।

इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा…

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की चलाई जा रही योजनाओं पर मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लिया जा सकता है। बिहार चुनाव के लिए एनडीए की मजबूती पर भी मंथन हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पर्यवेक्षकों की नजर है। बता दें कि बिहार में एनडीए का सीधा मुकाबला महागठबंधन से है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी चुनावी मैदान में हुंकार भरी है। ऐसे में एनडीए के साथ महागठबंधन की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। विपक्ष कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने में जुटा है। सियासी हमले से जदयू-बीजेपी सरकार बैकफुट पर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000