पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से पत्रकारों में आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, हत्यारों को फांसी देने की मांग की

डिंडौरी जिले भर के पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ में अपने साथी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या का विरोध जताया। कलेक्ट्रेट चौराहा में वीरांगना रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल के सामने दिवंगत पत्रकार साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिले भर के पत्रकार साथी और पत्रकार संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन…

जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद एवं प्रेस क्लब डिंडौरी के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किए जाने के पश्चात देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन डिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन को सौंपा गया। पत्रकार संगठनों ने मुकेश चंद्राकर के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की साथ ही पीड़ित परिवार को उचित न्याय और मुआवजा देने के साथ सरकारी नौकरी भी देने का अनुरोध किया है ज्ञात हो कि बिगत दिनों छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के दौरान गठित माफियाओं के द्वारा मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसका पूरे देश भर में पत्रकार संगठनों ने विरोध जताया है।

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग…

देश के विभिन्न हिस्सों में मीडिया जगत में कार्य करने वाले पत्रकार साथियों के साथ अनेकों घटनाएं घट चुकी है जिसमें पत्रकारों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है लोकतंत्र में चौथा स्तंभ कहे जाने वाली मीडिया को स्वतंत्रता पूर्वक कार्य करने में लगातार कठिनाइयां आ रही है। मध्य प्रदेश में विगत सरकारों के कार्यकाल में भी लगातार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाने की मांग पत्रकार संगठनों के द्वारा की जाती रही है किंतु सरकारों ने पत्रकारों की मांग को अनसुनी करते हुए उनकी जान के साथ लगातार खिलवाड़ किया है।

हत्यारों को फांसी देने की मांग…

छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने सरकारों के दावों और वादों पर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। डिंडौरी जिला मुख्यालय में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू करने की मांग पत्रकार संगठनों के द्वारा की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000