दो दोस्तों की चाकू गोदकर हत्या कर भाग रहे अपराधी को लोगों ने जमकर की पिटाई

बेतिया में अपराधियों ने दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई शांति चौक की है। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी रामाशीष साह के पुत्र मुन्ना कुमार (20) और भकोल कुमार (21) के रूप में की गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक अपराधी को पकड़कर जमकर की धुनाई…

घटना के संबंध में मृतक मुन्ना के भाई विक्की कुमार ने बताया कि वह दुकान से भूंजा और पकोड़ी खाकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान शांति चौक पर लोगों की भीड़ को  देखकर वह रुक गया। वहां जाने पर उसने देखा कि उसके भाई का शव पड़ा था। उसके भाई की हत्या किसने और क्यों की, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। वहीं स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक अपराधी को पकड़कर जमकर धुनाई की है, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही अपराधी मुन्ना खान पुलिस अभिरक्षा में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

बाइक सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम…

 घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अभिराम सिंह का कहना है कि बुधवार की देर शाम बाइक सवार चार अपराधियों ने दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी है।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने बताया कि मुन्ना के छाती और चेहरा पर चाकू लगा है, जबकि भकोल के सीना पर चाकू का गहरा जख्म है। मुन्ना कुमार बाजार समिति में मछली का कारोबार करता था। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को लेकर जीएमसीएच बेतिया पहुंची है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000