पुलिस ने किया खुलासा; किसी और से थे उसके संबंध, इसी शक में की थी पति ने पत्नी की हत्या 

गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में महिला के ब्लाइंड मर्डर को पुलिस ने छह साल बाद सुलझा लिया है। आरोपी ने अवैध संबंधों के शक के कारण अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर शव को नाले में फेंक दिया था। हत्या के बाद आरोपी झारखंड में ई-रिक्शा चला रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी के साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। थाना प्रभारी सदर इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र के अनुसार 9 फरवरी साल-2017 को सदर थाना पुलिस को गांव घसौला में ड्रेन के पास एक महिला का शव मिला था। महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। मामले में मृतक महिला की पहचान न होने के कारण केस को अनट्रेस करके बंद कर दिया गया था। इसके बाद हाल ही में शुरू हुई पुलिस की जनसुनवाई के दौरान सदर थाना पुलिस के सामने यह मामला आया।

जिसमें सदर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि मृतक महिला अनीता एक कंपनी में सफाई कर्मचारी थी जो इसी कंपनी में हाउस कीपिंग का काम करने वाले रंग बहादुर यादव के साथ रहती थी। दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं, रंग बहादुर को शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करती है। इसी शक में उसने अपनी पत्नी अनीता की हत्या कर दी और शव को साथियों के साथ मिलकर घासौला के ड्रेन में डाल दिया। एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी रंग बहादुर यादव को झारखंड से पकड़ा है। यहां आरोपी ने तीसरी शादी की हुई थी। पुलिस सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है।

तीसरी पत्नी के साथ रह रहा था आरोपी…

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह झारखंड में रह रहा था। वहां पर ई रिक्शा चलाता था। उसकी एक पत्नी गुरुग्राम में रहती है। उसी अस्पताल में काम करने वाली युवती से शादी कर उसके साथ रहने लगा। सूत्रों की माने तो पुलिस को छानबीन में तीसरी शादी का भी पता लगा। पहचान होने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000