उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ जिला मजिस्ट्रेट ने डा0 नितिन बंसल5 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Oct 3, 2022 1,617 जनपद प्रतापगढ़ के शस्त्र लाइसेंसी जो आपराधिक क्रिया-कलाप में लिप्त होने एवं शस्त्र अनुज्ञा-पत्र की शर्तो का उल्लंघन करने के दोषी पाये गये 5 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को जिला मजिस्ट्रेट डा0 नितिन बंसल ने निरस्त कर दिया है। उन्होने थाना कोतवाली ग्राम टक्करगंज प्रतापगढ़, वर्तमान पता-गौहरपुर थाना सरायममरेज जनपद-प्रयागराज के मो0 सईद उर्फ सैयद पुत्र सादिक हुसैन उर्फ लल्ला मिया के शस्त्र डीबीबीएल, थाना फतनपुर ग्राम धनऊपुर के नीरज कुमार मिश्र पुत्र स्व0 रामराज मिश्र के शस्त्र डीबीबीएल व राज कुमार मिश्र पुत्र स्व0 रामराज मिश्र के शस्त्र रिवाल्वर, थाना अन्तू ग्राम भदौंसी के सर्वेश कुमार सिंह पुत्र रवीन्द्र प्रताप सिंह के शस्त्र पिस्टल व थाना हथिगंवा ग्राम बिसहियां के इरफानुद्दीन उर्फ चुन्ने पुत्र सिराजुद्दीन के शस्त्र रायफल को निरस्त कर दिया है। समाचार 1,617 Share