प्रतापगढ़: शिवरात्रि के दिन दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का शव तालाब में मिला

प्रतापगढ़ में शिवरात्रि के दिन लापता हुए 27 वर्षीय युवक सौरभ मिश्रा का शव गुरुवार सुबह एक तालाब में मिला। यह घटना संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मकसूदन का पुरवा बाबागंज गांव की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सौरभ तीन दिन पहले घर से निकले थे और तब से लापता थे। परिजनों ने बताया कि सौरभ शिवरात्रि के दिन घर से निकले थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी और किसी अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग तालाब की ओर गए, जहां उन्होंने पानी में एक शव उतराता देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान सौरभ मिश्रा के रूप में हुई, जिसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है।

परिवार ने आरोप लगाया है कि सौरभ अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकले थे। उनके दो दोस्त उसी शाम वापस लौट आए, लेकिन सौरभ नहीं लौटे। मृतक को कुछ युवकों के साथ नशा करते भी देखा गया था, जिससे नशे के दौरान किसी विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। मृतक सौरभ के पिता पारसनाथ किसान हैं। सौरभ स्वयं शादी समारोहों में डेकोरेशन का काम करते थे। उनके परिवार में माता-पिता और दो बहनें हैं। संग्रामगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000