मासूम को दी खौफनाक सजा; कचरा उठवाने से लेकर पिटाई और धमकी तक, स्कूल में बच्चों पर जुल्म ढा रही थी

वैन ड्राइवर अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि स्कूल की संचालक और प्रिंसिपल रेणु बच्चों के साथ बहुत सख्ती से पेश आती थी। वह कभी खुद पिटाई करती थी तो कभी औरों से करवाती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रेणु बच्चों से कचरा भी उठवाती थी। जो बच्चा मना करता, उसकी पिटाई करती। हरियाणा के पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो के मासूम को उल्टा लटकाने के मामले में पुलिस ने स्कूल के वैन चालक अजय (24) और प्रधानाचार्य रेणु (44) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार शाम कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा दिया। विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की पड़ताल कर रहा है। अजय ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को रेणु के कहने पर लटकाया था।

उसे बर्बरता से पीटा भी था। स्कूल रेणु का ही है। राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मामले की रिपोर्ट तलब की है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि बगैर मान्यता के चल रहे स्कूल को सील कर दिया है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की मां की तहरीर पर पहले केस अजय के खिलाफ ही दर्ज किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि रेणु ने ही उसे होमवर्क नहीं करने पर बच्चे को उल्टा लटकाने को कहा था। अजय ने इसका वीडियो बना लिया। रेणु को जब लगा कि वह फंस सकती है, तो उसे नौकरी से निकाल दिया। इससे नाराज होकर अजय ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बंधक बनाने व धमकी देने समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया है, जिसमें तीन साल तक की सजा संभव है।

वैन ड्राइवर अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि स्कूल की संचालक और प्रिंसिपल रेणु बच्चों के साथ बहुत सख्ती से पेश आती थी। वह कभी खुद पिटाई करती थी तो कभी औरों से करवाती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रेणु बच्चों से कचरा भी उठवाती थी। जो बच्चा मना करता, उसकी पिटाई करती। पिटाई के शिकार दो और बच्चों के परिजनों ने रेणु के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस को कुछ वीडियो भी मिल गए हैं। एक वीडियो में स्कूल की वैन चालक अजय बच्चे को उल्टा लटकाए हुए है। दूसरे वीडियो में रेणु बच्चों को पीट रही है। इसके अलावा अजय से की गई पूछताछ में भी पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। अजय ने बताया है कि एक बार रेणु बच्चों को पीट रही थी। उसी समय उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बारे में रेणु को बताया नहीं था। रेणु ने बुलाकर कहा था कि बच्चे को सबक सिखाओ।

पिटाई के बाद धमकाया जाता

अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि बच्चे को उल्टा लटकाए जाने के मामले की खबर मीडिया में आने पर इसका पता चला है। पिटाई करने के बाद बच्चों को धमकी भी दी जाती थी कि अगर किसी को बताया या घर जाकर शिकायत की तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इस डर से बच्चे चुप थे। अभिभावकों ने पुलिस से कहा कि बच्चे बता रहे हैं कि रेनू ने उन्हें खुद पीटा। जो भी शिकायतें आएंगी या साक्ष्य मिलेंगे, सभी को जांच में शामिल किया जाएगा। एसआईटी मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। – भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000