जींद के जुलाना के किलाजफरगढ़ गांव के पास यह हादसा हुआ हरियाणा खड़े ट्रॉली में घुसी प्राइवेट लग्जरी बस, ड्राइवर की गर्दन कटकर हुई अलग, 27 यात्री घायल, हादसे के वक्त सभी सो रहे थे By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 17, 2024 619 हरियाणा के जींद में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक लग्जरी बस और ट्राले में भिड़ंत हुई है। हादसे में बस चालक की मौत हो गई है, जबकि 27 अन्य लोग घायल हैं। शनिवार सुबह सुबह यह हादसा पेश आया है। हादसे में बस का फ्रंट हिस्सा पूरी तरह से तहसनहस हो गया। जानकारी के अनुसार, जींद के जुलाना के किलाजफरगढ़ गांव के पास यह हादसा हुआ। एनएच-152 डी पर बस और ट्राले की जबरदस्त भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चालक की गर्दन धड़ से अलग होकर ट्राले पर जा गिरी। घटना के बाद बस में सवार 27 लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा तफरी मच गई। samachar 619 Share