अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में छापेमारी: दो एजेंसियो को नोटिस जारी 1.10 लाख की नॉरकोटिक्स दवाएं सील

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (औषधि अनुभाग) की टीम ने शुक्रवार को नॉरकोटिक्स ग्रुप की दवाओं की विक्री को लेकर अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में मारूति ड्रग एजेंसी और न्यू मंगलम एजेंसी में छापेमारी की। मारूति ड्रग एजेंसी में विक्रय का लेखा जोखा न दिखा पाने पर विक्री पर रोक लगाने के साथ ही नोटिस जारी करते हुए दवाओं को भी सील किया गया है। वहीं, न्यू मंगलम एजेंसी के संचालन पर रोका लगाते हुए सील की कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त बृजेश कुमार के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्य व विवेक कुमार सिंह ने शिकायत मिलने पर अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में छापेमारी की। सहायक आयुक्त ने बताया कि केंद्रीय नॉरकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई के बाद अमीनाबाद स्थित न्यू मंगलम एजेंसी में शुक्रवार को ताला लगवा दिया गया। एजेंसी के गेट पर नोटिस भी चस्पा करा दी गई है। एजेंसी की मालिक सीतापुर निवासी कोमल शुक्ला को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। ब्रजेश कुमार ने बताया कि एजेंसी की मालिकिन से पूछा गया है कि नॉरकोटिक्स दवाएं कहां से खरीदी जाती थी। इन दवाओं की आपूर्ति कहां की जा रही हैं। एजेंसी में तैनात कर्मचारी कब से काम कर रहा है? इससे पहले कर्मचारी क्या काम करता था? इन सभी बिन्दुओं पर जवाब मांगा गया है। एक सप्ताह के भीतर कोमत को जवाब देना होगा। यदि जवाब नहीं आता है तो ड्रग एंड कॉस्मैटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसके आलावा छापेमारी के दौरान मारुति स्टोर में भी बड़े पैमाने पर नॉरकोटिक्स ग्रुप की दवाएं पाई गई। स्टोर में मौजूद संचालक ने नॉरकोटिक्स औषधियों का क्रय लेजर प्रस्तुत किया। लेकिन यह दवाएं किसे बेची जा रही हैं। इनके खरीददार दुकानदार हैं या फिर नशेड़ी। इन दवाओं की बिक्री किन डॉक्टरों के पर्चे पर की जा रही है? इससे जुड़े एक भी दस्तावेज एजेंसी संचालक नहीं दिखा पाया। फिलहाल टीम ने यहां से लगभग 1.10 लाख रुपये की नॉरकोटिक्स दवाओं को फ्रीज कर दिया गया है। इन दवाओं के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। मौके पर फर्म से चार संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए एकत्र किए गए हैं। साथ ही एजेंसी को दवाओं क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000