रेजा-रेजा हो गए,टुकड़े-टुकड़े हो गए,जैश कमांडर ने बताया ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर की फैमिली का क्या हुआ था हश्र

नई दिल्ली। भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों को बुरी तरह तबाह कर दिया था।अब कई महीनों बाद जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने पहली बार स्वीकार किया है कि 7 मई को बहावलपुर के आतंकी अड्डे पर जब भारत ने हमला किया तो आतंकी मसूद अजहर का परिवार टुकड़ों-टुकड़ों में तक्सीम हो गया, रेजा-रेजा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मसूद इलियास कश्मीरी ने कहा कि 7 मई को बहावलपुर में भारतीय सेना की कार्रवाई के दौरान मसूद अजहर के परिवार के सदस्य रेजा-रेजा होकर टुकड़ों में बंट गए,उसने स्वीकार किया कि इस हमले ने जैश की कमर तोड़ दी।हमने दिल्ली,काबुल और कंधार में लड़ाई लड़ी,लेकिन आखिरकार भारतीय सेना ने हमारे गढ़ पर हमला कर सब खत्म कर दिया।

कश्मीरी ने स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर ने जैश की संरचना को गहरा नुकसान पहुंचाया है।कई महीनों तक संगठन अपने ठिकानों को फिर से खड़ा नहीं कर सका। वहीं पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में भी कहा गया था कि मसूद अजहर ने एक बयान जारी कर अपने 10 परिवारजनों की मौत की पुष्टि की थी। मसूद अजहर खुद सालों से पाकिस्तान में छिपा हुआ है। पाकिस्तान सरकार मसूद अजहर की मौजूदगी से अनजान होने का दावा करती रही है।यहां तक कि पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी कहा था कि अगर भारत ठोस सबूत दे तो पाकिस्तान उसे गिरफ्तार करने के लिए तैयार है। बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था।इसी ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में मौजूद आतंक के अड्डों पर हमला किया गया।इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

7 से 10 मई तक चले इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान स्थित टेरर कैंप को बर्बाद किया बल्कि पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस, रहीम खान एयरबेस समेत 10-12 सैन्य ठिकानों को भी तबाह कर दिया था। बता दें कि बहावलपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित शहर है।यहां मरकज सुब्हान अल्लाह नाम की एक मस्जिद में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है,यह ऑपरेशन सिंदूर का सबसे प्रमुख और घातक हमला था,जो पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर गहराई में स्थित था।भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जैश के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया,इस हमले में आतंकियों का ये पूरा अड्डा तबाह हो गया। जैश के इसी अड्डे में आतंकी मसूद अजहर का परिवार रहता था।सैटेलाइट इमेज से मिली तस्वीरें बताती है कि भारत के हमले में मरकज सुब्हान अल्लाह मलबे में तब्दील हो गया।

2000 के शुरुआती दशक में बने जैश-ए-मोहम्मद ने भारत पर कई बड़े आतंकी हमले किए हैं।मसूद अजहर की 2001 में संसद पर हमला, 2016 के पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमला, 2019 के पुलवामा हमला और 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में भूमिका रही है।ऑपरेशन सिंदूर ने इसके नेटवर्क को गहरी चोट पहुंचाई है। मसूद अजहर कभी भारत में गिरफ्तार हुआ था,लेकिन 1999 में IC-814 विमान अपहरण के दौरान मसूद अजहर की रिहाई हो गई।इसके बाद मसूद अजहर ने जैश ए मोहम्मद नाम का आतंकी संगठन बनाया।मसूद अजहर पर आतंकी फंडिंग, भर्ती और प्रशिक्षण शिविर चलाने के आरोप हैं। मसूद अजहर ने अबतक बहावलपुर स्थित मुख्यालय से अपना ऑपरेशन संचालित करता है।इसी टेरर हेड ऑफिस को भारत ने 2025 के ऑपरेशन सिंदूर में नष्ट किया।संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को 2019 में वैश्विक आतंकी घोषित किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000