विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा राजनीतिक फायदे के लिए एनकाउंटर कर रही भाजपा

उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासन में अपराध की कई बड़ी घटनाएं हुई लेकिन उन घटनाओं में अपराधियों के एनकाउंटर नहीं हुए। भाजपा सिर्फ उन्हीं का एनकाउंटर कर रही है जिससे वह वोट की राजनीति कर सके। यह बातें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कई विषयों पर बात की। उन्होंने कहा कि यूपी में हो रहे एनकाउंटर पूरी तरह से राजनीतिक हैं और इनकी गहनता के साथ में जांच होना चाहिए। जिनके एनकाउंटर हुए हैं उनके परिजन को कोर्ट जाना चाहिए यदि एनकाउंटर गलत हुआ है तो कोर्ट न्याय करेगा और दोषी अधिकारियों को सजा भी होगी।

बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू से लौटकर आए अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान का महत्व सर्वोपरि है और देश संविधान पर ही टिका है। आज भारतीय जनता पार्टी भारतीय संविधान को कमजोर करने में लगी है और यह देश के भविष्य के लिए खतरनाक साबित होगा। देश की जनता को जागरूक होना होगा और तय करना होगा कि उसे चुनावों में किसे चुनना है मध्य प्रदेश में दलित किसान और कमजोर तबके का आज भी शोषण हो रहा है। यहां पर राजनीतिक पार्टियां सिर्फ अपनी रोटी सेकने में लगी हैं और गरीबों को अपने हितों के लिए उपयोग कर रही हैं। अपना प्रवेश छोड़कर नेता यूपी आए ताकि प्रधानमंत्री बन सकें। ये वो प्रदेश है जो प्रधानमंत्री बनाता है। 80 सीटों पर भाजपा को हरा देंगे। मेट्रो पांच शुरू की up में समाजवादी पार्टी ने। योगी और मोदी ने कितनी मेट्रो शुरू की। विकास से वोट नहीं मिलता योगी कहते हैं। वोट की राजनीति कर रहे हैं भाजपा वाले। एनकाउंटर में भाजपा अपने समर्थकों को फूल से मारती है। 

यह भी बातें कही…

मध्यप्रदेश में सभी सीटों दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। यह मुद्दे रहेंगे। संविधान को खतरा। कमजोर को अधिकार दिलाना। बेरोजगारी। महंगाई। बैंकों को कमजोर करना। ऑनलाइन व्यापार से दुकानदारों का नुकसान। कांग्रेस तय करे उसे क्षेत्रीय पार्टियों को कैसे सपोर्ट करना है। वह देश की बड़ी पार्टी है।

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000