टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कूली वैन, छह बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शहीद पथ पर शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन का टायर फट गया। वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। वहीं, पीछे से आ रही थार के चालक का आगे चल रही वैन के अचानक पलटने से नियंत्रण बिगड़ गया और डिवाइडर पर कूद गया। वैन सवार छह बच्चे घायल हो गये जबकि थार चालक बाल-बाल बच गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर देख मेदांता में भर्ती कराया गया है।

दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने जेसीबी की मदद से वैन और थार को रोड से हटवाकर आवागमन चालू कराया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार सुबह सीएमएस स्कूल की वैन खुर्दही बाजार इलाके से करीब दस बच्चे लेकर स्कूल जा रही थी। प्लासियो के सामने करीब आठ वैन का टायर फट गया और वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसी बीच पीछे से आ रही थार भी बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में वैन सवार छह बच्चे घायल हो गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ही कुछ दूरी पर स्थित लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मौजूद डाक्टरों ने आराध्या व माही मौर्या की हालत नाजुक देख रेफर कर दिया। जिसके बाद दोनों छात्राओं को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि हादसे में घायल अन्य छात्र-छात्राओं नंदिनी (9), अर्थ कनौजिया (6) सार्थक शुक्ला व आशुतोष गुप्ता (15) का इलाज चल रहा है। सभी बच्चे सीएमएस गोमती नगर विस्तार ब्रांच के हैं।

सीएमएस ने जारी किया बयान…

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के जन संपर्क अधिकारी ऋषि खन्ना ने जारी किए गए बयान में कहा है कि आज सुबह 7 बजे एक (प्राइवेट) निजी वैन जो सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की नहीं थी आठ बच्चों को लेकर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमतीनगर विस्तार आ रही थी। पीछे से किसी गाड़ी ने वैन को टक्कर मारी जिससे वैन असंतुलित हो कर पलट गई। मौके पर लोगों ने बच्चों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना का पता चलते ही ब्रांच की दोनों प्रधानाचार्यों ने तुरंत मेदांता एवं लोहिया अस्पताल पहुंच कर बच्चों का कुशलक्षेम लिया व अभिभावकों को विद्यालय की तरफ से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। हादसे के बाद पलटी स्कूल वैन व पास में मौजूद थार। घटना के बाद भीड़ लग गई। दो बच्चों की हालत गंभीर है। वाहन में सीएमएस गोमती नगर के भी बच्चे थे। हादसे में घायल हुई छात्रा व क्षतिग्रस्त वाहन।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000