नींद को गोलियों को पीसकर घोला, इंजेक्शन में भरा और गर्दन, छाती, पसलियों व पेट में गोद-गोदकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के मुरैना में बेवफा पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। आरोपी आशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति का बेरहमी से कत्ल किया। उसे पहले शराब पिलाई फिर नशे की गोलियों के इंजेक्शन लगाए। बाद में गमछे से गला दबाकर उसे मार डाला। सुबूत मिटाने के लिए शव को बोरे में बंद कर तालाब में फेंक डाला।

मुरैना पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि, बीते 2 अगस्त को नूराबाद थाना क्षेत्र के छर्रा का पुरा गांव के तालाब किनारे बोरे में बंद एक युवक की लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त बिचौला गांव निवासी मनोज के रूप में हुई थी। उसके परिजनों को जानकारी दी गई। पहचान के लिए मृतक मनोज के पिता, भाई और अन्य परिजनों ने पहचान लिया। मनोज की पत्नी ने शव को पहचाने से मना कर दिया। उसने कहा कि ये उसके पति नहीं हैं।

पत्नी पर हुआ शक, सख्ती से की पूछताछ

पुलिस को मृतक की पत्नी भारती के हावभाव पर शक हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स चेक की। उससे पता लगा कि उसका मुरैना के रहने वाले आशुतोष माहौर से अवैध संबंध हैं। वह वहां कम्प्यूटर सेंटर चलाता है। पुलिस ने भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही। जब पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उससे पूछा तो उसने सब कुछ उगल दिया। पुलिस ने आशुतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

कंप्यूटर सीखने पर हुआ प्यार

आशुतोष मुरैना के वनखंडी रोड़ स्थित कौशल विकास केंद्र का मैनजेर है। भारती इसी सेंटर पर कंप्यूटर सीखने आती थी। इसी बीच उसका संपर्क आशुतोष से हो गया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और अवैध संबंध भी बन गए। इसकी भनक भारती के पति को हुई। बीते मई महीने में वह आशुतोष के साथ भाग गई थी।

बेरहमी से की हत्या

आशुतोष को प्यार में बाधा बन रहा मनोज खटकने लगा। उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 23 जुलाई को आशुतोष ने मनोज को फोन कर अपने पास बुलाया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज को शराब पार्टी दी। इस दौरान मनोज को जमकर शराब पिलाई गई। जब वह नशे में धुत्त हो गया तो उसकी जमकर पिटाई की गई। आरोपियों ने नींद की गोलियों को पीसकर उसे पानी में घोल लिया। फिर इंजेक्शन में भरकर मनोज के पेट, छाती, पसलियों और गर्दन में लगाया, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने गमछे से उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी। शव को बोरे में बंद कर उसे ट्रॉली बैग में रख तालाब में फेंक आए।

कंप्यूटर सीखने पर हुआ प्यार

आशुतोष मुरैना के वनखंडी रोड़ स्थित कौशल विकास केंद्र का मैनजेर है। भारती इसी सेंटर पर कंप्यूटर सीखने आती थी। इसी बीच उसका संपर्क आशुतोष से हो गया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और अवैध संबंध भी बन गए। इसकी भनक भारती के पति को हुई। बीते मई महीने में वह आशुतोष के साथ भाग गई थी।

बेरहमी से की हत्या

आशुतोष को प्यार में बाधा बन रहा मनोज खटकने लगा. उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 23 जुलाई को आशुतोष ने मनोज को फोन कर अपने पास बुलाया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज को शराब पार्टी दी। इस दौरान मनोज को जमकर शराब पिलाई गई। जब वह नशे में धुत्त हो गया तो उसकी जमकर पिटाई की गई। आरोपियों ने नींद की गोलियों को पीसकर उसे पानी में घोल लिया। फिर इंजेक्शन में भरकर मनोज के पेट, छाती, पसलियों और गर्दन में लगाया, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने गमछे से उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी। शव को बोरे में बंद कर उसे ट्रॉली बैग में रख तालाब में फेंक आए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000