इंस्टा पर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट फिर महिला से की दोस्ती- AI से बना दी अश्लील फोटो बनाकर 2.80 लाख रुपये की ठगी

चैटिंग के दौरान वह खुद को इंग्लैंड निवासी अमनप्रीत बताने लगा। कुछ ही दिनों में उसने भारत आने की बात कही और तीसरे दिन दावा किया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है। इसके बाद एक दूसरे व्यक्ति ने खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी बताते हुए कॉल की और कहा कि अमनप्रीत के पास डॉलर हैं, जिन्हें बदलवाने के लिए 17,100 रुपये देने होंगे।

सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती और फिर एआई तकनीक से अश्लील फोटो बनाकर महिला से 2.80 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एडीजी जोन से शिकायत की, जिसके बाद गोरखनाथ थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दंपती गोरखनाथ क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं और मजदूरी करके जीवनयापन करते हैं। पीड़ित महिला ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। कुछ दिन पहले एक अज्ञात आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उस व्यक्ति ने अपना विदेशी नंबर दिया और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू की।

चैटिंग के दौरान वह खुद को इंग्लैंड निवासी अमनप्रीत बताने लगा। कुछ ही दिनों में उसने भारत आने की बात कही और तीसरे दिन दावा किया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है। इसके बाद एक दूसरे व्यक्ति ने खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी बताते हुए कॉल की और कहा कि अमनप्रीत के पास डॉलर हैं, जिन्हें बदलवाने के लिए 17,100 रुपये देने होंगे।

रुपये नहीं देने पर महिला और अमनप्रीत दोनों को जेल भेजने की धमकी दी गई। पीड़िता ने रुपये भेजने से इन्कार किया तो उसी समय आरोपी ने एआई से उसकी अश्लील तस्वीर बनाकर व्हॉट्सएप पर भेज दिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। डर से पीड़िता ने 17,100 रुपये खाते में भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर अलग-अलग खातों में करीब 2.80 लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद भी धमकियों का सिलसिला जारी रहा। दूसरे नंबर से कॉल कर महिला और उसके पति से गाली-गलौज करते हुए और रुपये भेजने के लिए दबाव बनाया गया।

इस पर पीड़िता के पति ने सभी सोशल मीडिया अकाउंट और फोन नंबर बंद कर दिए। इसके बाद महिला ने एडीजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। एडीजी के निर्देश के बाद गोरखनाथ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि साइबर टीम की मदद से आरोपियों के नंबर और बैंक खातों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000